भगवान बिरसा मुंडा की जन्म स्थली जाने वाले पहले पीएम मोदी, देखिये किन-किन सौगातों की होने वाली है बरसात

    भगवान बिरसा मुंडा की जन्म स्थली जाने वाले पहले पीएम मोदी, देखिये  किन-किन सौगातों की होने वाली है बरसात

    Ranchi-आज रात करीबन आठ बजे प्रधानमंत्री मोदी बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरेंगे और इसके साथ ही राजधानी रांची में विशाल रोड शो का आयोजन होगा, रात्रि विश्राम वह राज्यपाल भवन में करेंगे. कल सुबह भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्धान सह स्वतंत्रता सेनानी संग्राहलय में पुष्पाजंलि अर्पित कर वह भगवान बिरसा की जन्म स्थली उलिहातू के लिए प्रस्थान कर जायेंगे.

    खूंटी स्टेडियम से होगी कई योजनाओं की शुरुआत

    15 नवम्बर को खूंटी से ही पीएम मोदी विकसित भारत संकल्प यात्रा के वैन को हरि झंडी दिखलाकर रवाना करेंगे. इसके साथ ही पीएम किसान की 15वीं किस्त के लिए 18,000 करोड़ जारी किया जायेगा, लेकिन इस सबसे अलग झारखंड के लिए 72000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्धाटन और शिलान्यास भी किया जायेगा. दूसरे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में आदिम जनजाति गांवों में टीबी उन्मूलन, शत-प्रतिशत टीकाकरण, पीएम सुरक्षित मातृत्व योजना, पीएम मातृ वंदना योजना, पीएम पोषण और पीएम जन धन योजना का कार्यक्रम होगा.

    आदिम जनजातियों के कल्याण पर फोकस होगा पूरा कार्यक्रम

    यहां ध्यान रहे कि पूरे देश में करीबन 75 आदिम जनजातियां निवास करती है, इसमें से एक बड़ी आबादी झारखंड में रहती है. प्रधान मंत्री पीवीटीजी मिशन के तहत सरकार की कोशिश इनके घरों तक पक्की सड़क का निर्माण और दूरसंचार कनेक्टिविटी, बिजली, सुरक्षित आवास, स्वच्छता, स्वच्छ पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य-पोषण, स्थायी आजीविका के अवसर जैसी बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने की है.

    कैसी है राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था

    प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो लेकर राजधानी में रांची में सुरक्षा की अभूतपूर्व व्यवस्था की गई है, राज्य पुलिस के साथ ही अर्धसैनिक बल और केन्द्रीय सुरक्षा एजेंसिया पूरी तरह चौकस है. चप्पे चप्पे की जांच की जा रही है. यहां बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी कल रात करीबन आठ  बजे के आसपास बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे और उसके बाद रोड शो की शुरुआत हो जायेगी. एयरपोर्ट से शुरु होकर यह रोड शो कर्पूरी ठाकुर चौक, हिनू चौक, हरमू चौक, सहजानंद चौक, एलपीएन शाहदेव चौक, रणधीर वर्मा चौक होते हुए राजभवन पहुंचेगा. इस बीच चौक चौराहों पर सांस्कृतिक दल की मौजूदगी भी रहेगी, प्रधानमंत्री मोदी के उपर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जायेगा.

    आप इसे भी पढ़ सकते हैं

    रात आठ बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से शुरु होगा पीएम मोदी का रोड शो, भाजपा ने किया अपने अपने छतों से टार्च जलाकर स्वागत करने का आह्वान

    प्रधानमंत्री मोदी की झारखंड यात्रा से पहले आदिवासी समाज को बड़ा झटका, बाबूलाल ने सरना धर्म कोड की मांग को नकारा

    अपने अपने छतों से टार्च जलाकर पीएम मोदी का करें स्वागत, भैया दूज के दिन आ रहे हैं हम सबके भैया- भाजपा सांसद संजय सेठ

    Bihar Politics- भाजपा की दुविधा! पहले यादवों की आबादी को बढ़ा चढ़ा कर दिखलाने का आरोप, और अब विशाल यादव सम्मेलन करने की तैयारी


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news