✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Big Stories

सांसद निशिकांत को इरफान की चेतावनी, जामताड़ा ट्रेन दुर्घटना में मृतकों की लाश पर बंद करें राजनीति, नहीं तो गोड्डा से दूर भागलपुर की करनी होगी तैयारी

BY -
Devendra Kumar CW
Devendra Kumar CW
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 5:02:14 PM

Ranchi- कांग्रेस विधायक इरफान ने भाजपा सांसद निशिकांत से जामताड़ा रेल दुर्घटना में मृतकों की लाश पर सियासत बंद करने की चेतावनी देते हुए तंज भरे लहजे में कहा है कि वह झारखंड ही नहीं पूरे देश के सबसे लोकप्रिय नेता है, लेकिन उन्हे जामताड़ा ट्रेन दुर्घटना के मृतकों की लाश पर अपनी सियासत बंद करनी चाहिए, यह वक्त लाशों पर खेल कर सरकारों को बचाने की का नहीं है. बल्कि उस लापरवाही को सामने लाने की है, जिसके कारण कई जिंदगियां समाप्त हो गयी. यदि निशिकांत इसी रास्ते चलते रहे तो गोड्डा की दुकान बंद होने वाली है, उन्हे अपना बोरिया बिस्तर लेकर भागलपुर की ओर कूच करना होगा, और इरफान का वादा है कि इस बार उन्हे हम भागलपुर भेज कर रहेंगे. इसके साथ ही इरफान ने केन्द्र् सरकार से मृतकों के परिजनों को 50 लाख की क्षतिपूर्ति करने की भी मांग की, साथ ही राज्य सरकार से भी अपने स्तर से मदद करने की गुहार लगायी.

झाझा आसनसोल ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों हुई थी मौत

यहां ध्यान रहे कि कल रात में जामताड़ा में झाझा आसनसोल ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत और जबकि करीबन एक दर्जन लोग घायल हो गयें. बताया जाता है कि भागलपुर-यशवंतपुर ट्रेन में आग लगने की अफवाह पर किसी यात्री ने जंजीर खींच दी और यात्रियों में ट्रेन से कूदने की होड़ मच गयी. इसी बीच आसनसोल से जसीडीह की ओर जा रही ईएमयू पैंसेजर ट्रेन आ गयी, और कई यात्री इसकी चपेट में आ गयें. लेकिन गोड़्डा सांसद निशिकांत ने अपने सोशल  मीडिया पोस्ट में यह दावा किया कि “आज शाम जामताडा में दुर्घटनाग्रस्त दो लोग पटरी अंधेरे में पार कर रहे थे, अफ़वाह रेलवे को बदनाम करने की साज़िश है” उनका दावा है कि आग लगने की अफवाह जानबूझ कर फैलायी गयी थी, अब विधायक इरफान ने निशिकांत के उसी बयान पर पलटवार किया है और उन्हे लाश पर अपनी सियासत को बंद करने की सलाह दी है.

आप इसे भी पढ़ सकते हैं-

सियासत के बूढ़े गब्बर को अब सांभा और कालिया भी नहीं डालता घास! राजद-कांग्रेस में लूट से भाजपा मालामाल और फांकाकसी का शिकार जेडीयू का दस्तरख़ान

असंतुष्ट विधायकों के बाद अब कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की और जलेश्वर महतो ने भी की कांग्रेस महासचिव से मुलाकात, प्रदेश संगठन में बदलाव की अटकलें तेज

अब तो ‘ठाकुर जी’ ही लगायेंगे बेड़ा पार, जानिये पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कैसे नाराज विधायकों की लगायी क्लास

हेमंत के हाथ एक और हथियार! लोकसभा चुनाव से पहले अब 77 फीसदी आरक्षण पर भाजपा को घेरने की तैयारी

आखिर टूट ही गया सब्र का प्याला! पूर्व सांसद भुवनेश्वर महेता ने हजारीबाग संसदीय सीट के लिए पांच मार्च तक तस्वीर साफ करने की दी चेतावनी

ना ‘ठाकुर का बल्ला’ और ना काम आया ‘मीर की गेंदबाजी’, मुंह में हाथ डाल गीता को ले उड़े बाबूलाल! क्या कोड़ा दंपति की इंट्री के बाद भी कमल खिलाएंगे सरयू राय

Tags:Irfan's warning to MP Nishikantstop politics on dead bodies of Jamtara train accidentotherwise preparations will have to be made for Bhagalpur away from GoddaJamtara train accidentjamtara train accidenttrain accident in jamtarajamtara train accident newstrain accidentjharkhand train accidenttrain accident in jamtara livekaljhariya train accidentjamtara train accident livetrain accident livejamtara train accident todayjharkhand jamtrara train accident livejamtara-karmatand train accidenttrain accident todaytrain hadsa in jamtarakalajharia train accidenttrain accident jamtaranews of train accident todayMP NishikantMLA Irfan Ansari's attack on Godda MP Nishikant

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.