✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Big Stories

महागठबंधन का प्रवक्ता भाजपा! राजेश ठाकुर का तंज “कल्पना” की इंट्री सूत्रों और मुखबिरों का सियासी पकवान

BY -
Devendra Kumar CW
Devendra Kumar CW
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 11:27:32 PM

Ranchi-गांडेय विधान सभा से कल्पना सोरेन की सियासी इंट्री, सीएम बनने की सुर्खियां, लोकसभा की नौ सीटों पर और उपमुख्यमंत्री की कुर्सी पर कांग्रेस की दावेदारी को भाजपा का प्रोपगंडा बताते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने तंज भरे लहजे में कहा है कि भाजपा में बेरोजगारी की समस्या कुछ ज्यादा ही है, और यही कारण है कि बगैर हमारी सहमति के वे  महागठबंधन के प्रवक्ता की भूमिका में आ गये हैं, कभी कल्पना सोरेन को सीएम बनने की खबर चलायी जाती है, तो कभी हमारी ओर से उपमुख्यमंत्री की कुर्सी मांगे जाने का दावा पेश कर दिया जाता है. तो इस बात की दावेदारी की जाती है कि कांग्रेस लोकसभा की नौ सीटों पर पर अड़ी हुई है, लेकिन इन खबरों का स्रोत क्या है, इसकी खबर लेने वाला कोई नहीं है, सब कुछ सूत्र और मुखबिरों के हवाले से परोसा जा रहा है. इंडिया गठबंधन की रणनीतियों को लेकर हमसे ज्यादा परेशान भाजपा के ज्ञानदाता लोग है.

कांग्रेस सहित किसी भी घटक दल में टूट का कोई खतर नहीं

सरकार की स्थिरता को लेकर राजेश ठाकुर ने साफ किया कि कहीं कोई खतरा नहीं है, और ना ही कांग्रेस और हमारे घटक दल का कोई विधायक टूटने वाला है. लेकिन खबरें चलती रहती है, कुछ लोग तो यहां राज्यपाल को भी मुर्ख समझने लगे हैं, ये ज्ञानी लोग राज्यपाल को संवैधानिक प्रावधानों की जानकारी देने का दंभ भरते हैं, झारखंड की जनता को यह भूलना नहीं चाहिए कि यह वही जमात है तो गणेश जी की मूर्ति को दूध पिलाने का करिश्मा करता है. इनके दावों पर ज्यादा मंथन करने की जरुरत नहीं है. महागठबंधन पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ 2024 के मैदान में भाजपा को शून्य से साफ करने वाली है.

आप इसे भी पढ़ सकते हैं

हेमंत के आपदा में कांग्रेस को अवसर! राहुल की न्याय यात्रा से पहले लोकसभा की नौ सीटों पर दावेदारी तेज

हेमंत के खिलाफ सरयू राय ने खोला मोर्चा, गिरफ्तारी के बाद विधान सभा में बहुमत साबित नहीं कर पाने का दावा

गांडेय विधान सभा चुनाव में कल्पना बनाम जयराम! झारखंड की सियासत में नया कोहरामआईपीएल बीवी

2014 का सोरेन नहीं, सामने खड़ा है 2023 का हेमंत!सियासत की एक चाल से भाजपा के साथ इरफान अंसारी के मंसूबों पर पानी

नगर निकाय चुनाव में पिछड़ों की हकमारी पर आजसू ने खोला मोर्चा, सुप्रीम कोर्ट जाने का किया एलान

हेमंत को कमतर आंकने की भूल, 2024 में डूबा ना दे भाजपा की नैया! जिस परसेप्शन गढ़ने की हो रही साजिश, वही है जेएमएम की मजबूत कड़ी

Tags:Grand alliance spokesperson BJPRajesh Thakurjharkhand congresscongressjharkhandjharkhand newsjharkhand congress crisisjharkhand congress leadersjharkhand congress latest newscongress state in jharkhandjharkhand latest newsjharkhand politicsjharkhand governmentcongress jharkhandhemant sorenhemant soren newsjharkhand cm hemant sorencm hemant sorenhemant soren latest newsjharkhand hemant sorenjharkhand hemant soren newshemant soren edhemant soren cmhemant soren latestkalpana sorenkalpna sorenhemant soren wifekalpana soren jmmnew cm kalpana sorenkalpana soren newskalhpana sorenkalpana saoren

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.