Weather Forecast:24 मार्च से फिर करवट लेगा झारखंड का मौसम, अगले चार दिनों में 5 डिग्री चढ़ेगा पारा, पढ़ें आज का हाल

    Weather Forecast:24 मार्च से फिर करवट लेगा झारखंड का मौसम, अगले चार दिनों में 5 डिग्री चढ़ेगा पारा, पढ़ें आज का हाल

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में पिछले 2 दिनों से बारिश ओलावृष्टि और वज्रपात से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. हालांकी गर्मी से राहत मिली है.पिछले 24 घंटे में झारखंड के अधिकांश जिलों में बारिश देखने को मिली वहीं, कई जिलों में गरज के साथ बारिश हुई तो ओलावृष्टि और वज्रपात भी देखने को मिला.वहीं आज यानि रविवार के मौसम की बात की जाए तो आज झारखंड का अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे.

    अगले चार दिनों में 5 डिग्री चढ़ेगा पारा

    वहीं झारखंड के तापमान की बात करें तो जिस तरह से पिछले 3 दिनों से झारखंड के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही थी, तो वहीं धीरे-धीरे अब फिर से झारखंड का पारा चढ़ने वाला है.पिछले 24 घंटे में झारखंड के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है वहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आनेवाले अगले 4 दिनों में झारखंड के अधिकतम तापमान में 5 डिग्री की बढोत्तरी होगी, तो वहीं न्यूनतम तापमान भी 5 डिग्री चढ़ जाएगा.जिससे लोगों को एक बार फिर गर्मी की मार झेलनी पड़ेगी.

    पढ़ें अपने जिले का तापमान

    आज राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो आज यहां का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 27  डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 17  डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 27 और 14 डिग्री रह सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news