Weather Forecast:मार्च में ही चिलचिलाती धूप से तप रहा झारखंड, लोगों का घर से निकलना हुआ मुश्किल, इस दिन मिल सकती है राहत

    Weather Forecast:मार्च में ही चिलचिलाती धूप से तप रहा झारखंड, लोगों का घर से निकलना हुआ मुश्किल, इस दिन मिल सकती है राहत

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड के तापमान में लगातार उतार चढ़ाव का दौर जारी है.वहीं तापमान चढ़ने से पिछले तीन दिनों से झारखंड के अधिकांश जिलों में दोपहर में चिलचिलाती धूप खिल रही है, जिससे लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है.पिछले 24 घंटे में झारखंड के न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है वहीं अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री का इजाफा देखा गया है. वही मौसम विभाग के माने तो फ़िलहाल गर्मी से राहत मिलने की कोई गुंजाईश नहीं है.

    4 अप्रैल से बदल सकता है मौसम का मिजाज

    वहीं आज यानि गुरुवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड के अधिकांश जिलों में कड़ी धूप खिलेगी, जिसकी वजह से गर्मी का एहसास लोगों को होगा.मौसम विभाग की माने तो आनेवाले अगले 1 सप्ताह में झारखंड के लगातार तापमान चढ़ेगा.वहीं 4 अप्रैल से एक बार फिर झारखंड के मौसम का मिजाज बदलेगा और झारखंड के अधिकांश जिलों में बादल छाये रहेंगे.हलांकि कुछ जिलों में बूंदबांदी भी होने की संभावना है.

    पढ़ें अपने जिले का हाल

    आज राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो आज यहां का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22  डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 22  डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 38 डिग्री और न्यूनतम 21  डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24  डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news