Weather Alert: झारखंड में आज भी तेज़ हवाओं के साथ बारिश, इन जिलों में तूफ़ान के साथ वज्रपात का अलर्ट 

    Weather Alert: झारखंड में आज भी तेज़ हवाओं के साथ बारिश, इन जिलों में तूफ़ान के साथ वज्रपात का अलर्ट 

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछ्ले 24 घंटे में झारखंड के कई जिलो में तेज बारिश के साथ आंधी चली तो वही ओलावृष्टि और वज्रपात भी देखा गया.राजधानी रांची में भी शाम के समय तेज हवा के साथ बारिश हुई वही मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी अगले 6 दिनों तक झारखंड का मौसम बदला हुआ ही नज़र आएगा.

    पिछ्ले 3-4 से झारखंड पर दिख रहा है साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर

    बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से झारखंड में पिछले 3-4 दिनों से इसका अच्छा खासा असर देखने को मिल रहा है. वहीं आज यानि बुधवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड के मौसम का मिजाज बदला हुआ ही नजर आएगा.आज भी झारखंड के कई इलाकों में तेज हवा के झोंकों के साथ बारिश होगी तो वहीं वज्रपात की भी संभावना जतायी गयी है.जिसको देखते हुए मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी गई है.

    21 अप्रैल तक मौसम का मिजाज रहेगा बदला 

    मौसम विभाग की माने तो 21 अप्रैल तक झारखंड का मौसम बदला हुआ रहेगा. जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.वही किसानों की परेशानी भी बढ़ी है जिस तरह से वज्रपात और ओलावृष्टि हो रही है, जिससे खेतों में लगी फसल बर्बाद हो रही है.मौसम विभाग की ओर से 19 अप्रैल तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है.

    पढें अपने जिले का तापमान

    आज राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री, जबकि देवघर में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news