Weather Alert:झारखंड में फिर बढ़ गई ठंड, पिछले 24 घंटे में दो से तीन डिग्री गिरा पारा, पढ़े आज का हाल

    Weather Alert:झारखंड में फिर बढ़ गई ठंड, पिछले 24 घंटे में दो से तीन डिग्री गिरा पारा, पढ़े आज का हाल

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड से ठंड जाते-जाते फिर से वापस आ जा रही है. जिस तरीके से पिछले एक सप्ताह से मौसम में हर पल बदलाव देखने को मिल रहा है,उसको देखकर तो लोग यही कह रहे है.एक तरफ जहां एक सप्ताह पहले लोग ठंड को अलविदा कर चुके थे और अपने गर्म कपड़े रखने की तैयारी में थे तो फिर से मौसम ने करवट ली और तापमान में गिरावट की वजह से कनकनी बढ़ गई. वहीं लोगों को अब ठंड का एहसास भी हो रहा है.खासकर सुबह और शाम के समय कनकनी महसुस हो रही है. वही तापमान भी 4 से 5 डिग्री गिर चूका है.

     झारखंड वासियों को कनकनी महसुस हो रही है

    पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी रांची के कुछ इलाके सहित खूंटी,गुमला लातेहार में लोगों को कनकनी महसूस हुई, जहां रखे हुए साल स्वेटर लोगों ने निकल लिया.एक तरफ जहां तापमान 10 से 11 डिग्री से ज्यादा हो चूका था तो वहीं अब फिर से न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा रही है और अधिकांश जिलो का तापमान 10 डिग्री से नीचे चल रहा है.पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे कम तापमान गुमला का 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

    पढ़े आज का मौसम कैसा रहेगा

    मौसम विभाग का कहना है कि आज यानि शुक्रवार के दिन उत्तर-पश्चिमी जिलों पलामू, कोडरमा, गढ़वा, लातेहार और लोहरदगा में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है.वही रांची, हजारीबाग और रामगढ़ में भी न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री के बीच रहने की संभावना है.आज खास तौर पर इन जिलों में कनकनी लोगों को महसूस होगी, जिससे बचकर रखना है खास कर बूढ़े और बच्चों का ख्याल रखना है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान  

    रांची का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news