धनबाद नगर निगम चुनाव : विधायक रागिनी सिंह पति या पार्टी के साथ ? आज सबकुछ हो जाएगा साफ

    धनबाद नगर निगम चुनाव : विधायक रागिनी सिंह पति या पार्टी के साथ ? आज सबकुछ हो जाएगा साफ

    धनबाद: धीरे-धीरे यह संकेत मिल रहे हैं कि झरिया विधायक रागिनी सिंह पार्टी के साथ रहेगी. उनके पति पूर्व विधायक संजीव सिंह भी  मेयर पद का चुनाव लड़ रहे हैं. पार्टी ने संजीव सिंह को अधिकृत प्रत्याशी घोषित नहीं किया है .

    भाजपा की ओर से समर्थित उम्मीदवार के रूप में संजीव अग्रवाल का चयन किया गया है. नामांकन के दिन विधायक रागिनी सिंह ना तो पार्टी समर्थित उम्मीदवार के नामांकन में पहुंची थी और ना संजीव सिंह के नामांकन जुलूस में कहीं दिखी थी. इसके बाद कई तरह के सवाल खड़े किए जा रहे थे. 

    इधर, निकाय चुनाव को लेकर धनबाद में गुरुवार को भाजपा कोर कमेटी की बैठक आहूत की गई. उसे बैठक में रागिनी सिंह भी शामिल हुई. मतलब साफ है कि रागिनी सिंह पार्टी के साथ रहेगी. वैसे तो भाजपा सहित अन्य दल बागी उम्मीदवारों को मनाने, समझने का काम शुरू कर दिया है. शुक्रवार यानी आज नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि है. 

    चुनाव से जिसे हटाना होगा, वह आज हट जाएगा. ऐसे में संजीव सिंह पर सबकी नजर टिकी हुई है. संजीव सिंह अगर चुनाव में डटे रहते हैं, तो चुनाव का समीकरण कुछ अलग हो सकता है. इधर, भाजपा के कद्दावर नेता रहे शेखर अग्रवाल ने भी भाजपा छोड़कर झामुमो के साथ चले गए हैं .वह भी नामांकन कर चुके हैं .

    इसके अलावे झामुमो की डॉक्टर नीलम मिश्रा भी चुनाव मैदान में डटी हुई हैं. आज वह नामांकन वापस लेती हैं अथवा मैदान में बनी रहती हैं, इस पर भी सबकी नजर रहेगी. वैसे, इस बार भाजपा के साथ-साथ झामुमो भी निकाय चुनाव में मजबूती से खड़ा दिख रहा है. झामुमो भी चुनाव के प्रति गंभीर है. 

    शहरी वोटो को अपने पाले में करने की कोशिश कर रहा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने धनबाद में कहा था कि गांव भी हमारा है और शहर भी हमारा है. इसका मतलब निकाला जाने लगा कि अब झामुमो गांव के साथ-साथ शहर पर भी फोकस करेगा. कांग्रेस पार्टी ने भी अपने अधिकृत उम्मीदवार की घोषणा कर दी है .शमशेर आलम को कांग्रेस पार्टी ने अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है. आज नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि है. 

    आज साफ हो जाएगा कि कौन-कौन मैदान में रहेंगे और किन्हें मना लिया जाएगा. लेकिन इतना तो तय है कि अगर बागी मैदान में बने रहे तो धनबाद में मेयर पद की लड़ाई दिलचस्प हो सकती है. जानकारी के अनुसार नामांकन पत्रों की जांच के बाद अब मेयर पद के 30 दावेदार मैदान में हैं. आज नामांकन वापस कौन-कौन लेता है, कौन-कौन मैदान में बना रहेगा, इसकी तस्वीर भी साफ हो जाएगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news