रांची ब्रेकिंग: ब्लेयर अपार्टमेंट से कारोबारी ने लगाई छलांग, मौके पर पुलिस के वरीय अधिकारी मौजूद

    रांची ब्रेकिंग: ब्लेयर अपार्टमेंट से कारोबारी ने लगाई छलांग, मौके पर पुलिस के वरीय अधिकारी मौजूद

    रांची के चर्च कॉम्प्लेक्स के सामने स्थित ब्लेयर अपार्टमेंट में बुधवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई. अपार्टमेंट के छठे तल्ले की बालकनी से कूदकर अनुराग सरावगी नामक कारोबारी ने आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। सिटी एसपी भी घटनास्थल पर मौजूद रहे और पूरे मामले की जानकारी ली.

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है. घटना के बाद अपार्टमेंट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा और बड़ी संख्या में लोग जुट गए.

    फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर रही है, साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news