“पीएम मोदी की विदाई में चाचा नीतीश का आशीर्वाद मेरे साथ” तेजस्वी का दावा 2014 वालों का 2024 में विदाई तय

    “पीएम मोदी की विदाई में चाचा नीतीश का आशीर्वाद मेरे साथ” तेजस्वी का दावा 2014 वालों का 2024 में विदाई तय

    Patna-पीएम मोदी के नामांकन से नीतीश कुमार की दूरी बिहार के सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन चुका है, सीएम नीतीश की बिगड़ी तबीयत को भी संदेह की नजरों से देखा जा रहा है. इस बात का दावा किया जा रहा है कि नीतीश कुमार की तबीयत तो बिल्कुल दुरुस्त है, लेकिन वह पीएम मोदी के नामांकन में शामिल नहीं होना चाहते, और इसी कारण से खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया.

    मुंगेर में दिखा जंगलराज का असली चेहरा

    इस बीच तेजस्वी यादव ने यह दावा ठोक कर इस संदेह को भी गहरा बना दिया है  कि उनके सिर पर चाचा नीतीश का आशीर्वाद कायम है, वह तो चाचा नीतीश के सपने को पूरा करने का संघर्ष कर रहे हैं, चाचा आज भी अपने उस दावे पर कायम है कि जो 2014 में आये थें, 2024 में उनकी विदाई होने वाली है. इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने मुंगेर लोकसभा में अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि मुंगेर की जनता ने सारा तिकड़म फेल कर दिया. जिस जंगलराज का भाजपा रोना रोते रहती है, उसका असली चेहरा मुंगेर में देखने को मिला. जहां दलित पिछड़ी जातियों को वोट देने से रोका गया, एक अपराधी के सहारे दलित-पिछड़ों की हकमारी की कोशिश की गयी, लेकिन यह जनता है, उसकी ताकत के सामने  किसी का जोर नहीं चलता, इस साजिश के बावजूद मुंगेर की जनता ने लालटेन का रोशन कर दिया. भाजपा अब पांच वर्ष के लिए विपक्ष में बैठने की तैयारी करें. बिहार में उसके हिस्से कुछ नहीं आने वाला. महागठबंधन इस बार चाचा नीतीश के सपनों को पूरा करने जा रही है

    आप इसे भी पढ़ सकते हैं

     POLL Palamu: अगड़ी जातियों की उदासीनता भाजपा पर भारी! कड़े मुकाबले में 'लालटेन' जलने के आसार

    “जमीन हमारी और बिजली बांग्लादेश को” गोड्डावासियों से सीएम चंपाई की अपील, मतदान से पहले खोज लीजियेगा इसका जवाब

    LS POLL Lohardaga: अपनों ने काटा ‘पंजा’ का रास्ता! बावजूद इसके कांग्रेस-भाजपा के बीच कांटे का मुकाबला

    राजनीति का तिलिस्म! दादा यशवंत सिन्हा तृणमूल कांग्रेस, पिता जयंत भाजपाई और पोता आसिर बने कांग्रेसी, समझिये इसके मायने

    पहली बार लोकतंत्र के इस महापर्व से दूर है हेमंत’ कल्पना सोरेन के मतदाताओं से भारी संख्या में मतदान की अपील

    स्वस्थ्य लोकतंत्र की खुशनुमा तस्वीर: सियासी दंगल के बीच प्रदीप यादव और निशिकांत दुबे ने एक दूसरे से मिलाया हाथ


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news