बेगूसराय में दर्दनाक हादसा, बूढ़ी गंडक नदी में स्नान के दौरान 8 लोग डूबे, 4 की मौत

    बेगूसराय में दर्दनाक हादसा, बूढ़ी गंडक नदी में स्नान के दौरान 8 लोग डूबे, 4 की मौत

    बेगूसराय(BEGUSARAI): बिहार में इन दिनों भारी बारिश हो रही है, जिसकी वजह से नदियां उफान पर है, वहीं एक दर्दनाक खबर बेगूसराय जिले से सामने आयी है, जहां बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने के दौरान 8 लोग डूब गये, जिसमें चार लोगों की डूबने से मौत हो गई है. हालांकि चार लोगों को बचा लिया गया है. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. वहीं मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

    चार लोगों को जिंदा बचाया गया

    ये पूरी घटना खोदवंदपुर थाना क्षेत्र के सागी पंचायत के नुरुल्लाहपुर गांव स्थित बूढ़ी गंडक नदी की है. बताया जा रहा है कि सभी लोग बूढ़ी गंडक नदी में स्नान कर रहे थे तभी 8 लोग डूबने लगे. डूबता देख लोगों ने कूदकर चार लोगों को जिंदा बचा लिया,जबकि चार लोगों को बचा नहीं पाया गया.जिससे चारों की मौत हो गई है.

    चारों का शव बरामद कर लिया गया  है

    वहीं काफी खोजबीन के बाद चारों लोगों का शव बरामद किया है. फिलहाल इस घटना के बाद घटनास्थल पर काफी लोगों की भीड़ लगी हुई है. हालांकि इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने खोदावंदपुर थाना पुलिस को दी। मौके पर खोदावंदपुर थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news