RRB Technician Vacancy 2025: रेलवे में 6 हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, इस डेट से आवेदन शुरू, जानिए पूरी डिटेल

    RRB Technician Vacancy 2025: रेलवे में 6 हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, इस डेट से आवेदन शुरू, जानिए पूरी डिटेल

    टीएनपी डेस्क: रेलवे में भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. दरअसल रेलवे भर्ती बोर्ड आरआरबी में टेक्नीशियन ग्रेड 1 और टेक्नीशियन ग्रेड 3 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आरआरबी टेक्निशियन ग्रेड 1 और टेक्नीशियन ग्रेड 3 के 6000 से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 जून से शुरू हो गई. वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 जुलाई तक होगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आरआरबी की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर पाएंगे. इस भर्ती में टेक्नीशियन ग्रेड-1 के लिए 180 पद और टेक्नीशियन ग्रेड-III के लिए 6000 पद शामिल हैं.

    ज़रूरी योग्यता 

    बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया में जो शैक्षणिक योग्यता मांगी गई है वो अलग-अलग पदों के हिसाब से है. टेक्नीशियन ग्रेड 3 में सबसे ज्यादा वैकेंसी निकली है और इस पोस्ट के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है. साथ ही NCVT/ SCVT से आईटीआई सर्टिफिकेट संबंधित ट्रेड और ब्रांच में होना भी जरूरी है.

    वही टेक्निशियन ग्रेड 1 के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास बैचलर डिग्री ऑफ़ साइंस, इलेक्ट्रॉनिक, कंप्यूटर साइंस, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, में होना चाहिए इसके अलावा बीएससी की डिग्री, फिजिक्स, इलेक्ट्रॉनिक, कंप्यूटर साइंस, बीई, बी टेक 3 साल की इंजीनियरिंग पॉलिटिकल डिप्लोमा होना चाहिए. योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप जारी नोटिफिकेशन देख सकते हैं. 

    आयु सीमा 

    आरआरबी कि भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष होनी चाहिए. वहीं टेक्निशियन ग्रेड 1 के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 36 साल तय की गई है.

    आवेदन शुल्क

    आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग को 500 रुपये फीस जमा करनी होगी. वहीं एससी, एसटी, पीएच एवं महिला उम्मीदवारों को 250 रुपये शुल्क का लगेगा. 

    कितनी होगी सैलरी 

    टेक्नीशियन ग्रेड-1 पद के लिए 29,200 रुपये प्रति माह और टेक्नीशियन ग्रेड-III के लिए 19,900 रुपये प्रतिमाह सैलरी मिलेगा. इसके अलावा, अन्य सरकारी भत्ते और सुविधाएं भी दी जायेंगी. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news