BIG BREAKING: शराब घोटाल में ACB की फिर बड़ी कार्रवाई, छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया गिरफ्तार

    BIG BREAKING: शराब घोटाल में ACB की फिर बड़ी कार्रवाई, छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया गिरफ्तार

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : झारखंड शराब घोटाला से जुडे मामले में एसीबी ने फिर बड़ी कार्रवाई की है. सूचना मिली है कि छत्तीसगढ़ के मशहूर कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को एसीबी ने गिरफ्तार किया है. बताते चलें कि हाल ही में छत्तीसगढ़ के कारोबारी के खिलाफ एसीबी ने गिरफ्तारी वारंट हासिल किया था. गिरफ्तारी के बाद सिद्धार्थ सिंघानिया को पूछताछ के लिए रांची लाया जा सकता है.

    बता दें कि झारखंड शराब घोटाला मामले में एसीबी लगातार कार्रवाई कर रही है. इससे पहले मंगलवार यानी 17 जून को एसीबी की टीम ने पूर्व आबकारी आयुक्त अमित प्रकाश को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद अमित प्रकाश से एसीबी मुख्यालय में पूछताछ की गई थी. इस मामले में एसीबी की टीम ने विनय चौबे, गजेंद्र सिंह, सुधीर कुमार, सुधीर कुमार दास, नीरज कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह और अमित प्रकाश को गिरफ्तार किया जा चुका है. वहीं इस मामले में मान के चला जा रहा कि आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं. कई अन्य अधिकारी एसीबी जांच के दायरे में आ सकते हैं.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news