बिहार की राजनीति में होगा बड़ा परिवर्तन! सांसद मीसा भारती का बयान किस ओर कर रहा है इशारा, पढ़ें

    बिहार की राजनीति में होगा बड़ा परिवर्तन! सांसद मीसा भारती का बयान किस ओर कर रहा है इशारा, पढ़ें

    पटना(PATNA): बिहार में राजनीतिक परिवर्तन की संभावना पर लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी सह राष्ट्रीय जनता दल की सांसद मीसा भारती ने बड़ा बयान दे दिया है. जब मीसा भारती से बिहार की राजनीति में परिवर्तन पर सवाल पूछा गया, तो  उन्होंने कहा कि कुछ कहना जल्दबाजी होगा, लेकिन राजनीति में कब क्या होगा यह बोलना मुश्किल है.

    बिहार की राजनीति में कुछ भी हो सकता है-मीसा भारती

    सासंद मीसा भारती ने कहा कि कई न्यूज़ चैनल बिहार में परिवर्तन को लेकर कई खबरें चला रहे हैं, लेकिन इस पर क्या बोला जा सकता है.राजनीति में कभी भी कुछ हो सकता है.18 जनवरी को होने वाली राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय की बैठक पर उन्होंने कहा कि चुनाव आने वाला है चुनाव को लेकर संगठन में कुछ रणनीति तय की जायेगी उसी की के लिए बैठक आयोजित की गई है.

    पढ़ें मीसा भारती ने सीएम की प्रगति यात्रा पर क्या कहा

    वहीं सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा पर मीसा भारती ने कहा कि नीतीश कुमार को यात्रा करनी चाहिए, लेकिन चुनाव से पहले ही क्यों, उन्होंने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिल रहा है. सरकार क्या कर रही है, नीतीश कुमार क्या कर रहे हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news