Govt Job: इस राज्य में असिस्टेंट प्रोफेसर के 500 से अधिक पदों पर निकली वैकेंसी, जानें सैलरी और भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी

    Govt Job: इस राज्य में असिस्टेंट प्रोफेसर के 500 से अधिक पदों पर निकली वैकेंसी, जानें सैलरी और भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी

    TNP DESK: राजस्थान लोक सेवा आयोग यानी आरपीएससी (RPSC) ने  असिस्टेंट प्रोफेसर  के पदों पर वैकेंसी निकाली है. इसके तहत 500 से अधिक पदों को भरा जाएगा. असिस्टेंट प्रोफेसर की यह भर्ती 30 विषयों के लिए निकली है. आवेदन प्रक्रिया 12 जनवरी से शुरू हो चुकी है. वहीं आवेदन की आखिरी तारीख 10 फरवरी 2025 तक है. उम्मीदवार आरपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

    शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) :

    आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में 55% अंकों के साथ मास्टर  की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही NET या SLET भी पास होना चाहिए. वहीं अगर उम्मीदवारों के पास पीएचडी की डिग्री है, तो NET/SLET की जरूरी नहीं है.

    आयु सीमा (Age Limit): 

    उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए. वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है. 

    आवेदन शुल्क (Application Fee)

    आवेदन करने के लिए सामान्य, पिछड़ा वर्ग के क्रीमीलेयर, अति पिछड़ा वर्ग के क्रीमीलेयर उम्मीदवार को 600 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं आरक्षित वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपए मांगे गए हैं.

    चयन प्रक्रिया (Selection Process):

    उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा. 

    सैलरी (Salary):

    उम्मीदवारों की पद के अनुसार, 15600 से 39100 रुपए प्रतिमाह होगा.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news