बेतिया अपहरकांड के आरोपी पिनू के घर पर चलेगा बुलडोजर, न्यायालय ने जारी किया वारंट, पढ़ें ताजा अपडेट

    बेतिया अपहरकांड के आरोपी पिनू के घर पर चलेगा बुलडोजर, न्यायालय ने जारी किया वारंट, पढ़ें ताजा अपडेट

    बेतिया(BETTIAH):बेतिया चर्चित पिनू अपहरकांड से पूरे बिहार में राजनीति गर्म है, पक्ष और विपक्ष की ओर से लगातार इसको लेकर बयानबाजी हो रही है, तो वहीं इसको लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है.जहां पिनू डॉन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है.प्रशासन ने पीनू और उसकी पत्नी के नाम से वारंट न्यायालय से ले लिया है. तीन दिन के अंदर अगर पीनू और उसकी पत्नी ने सेरेंडर नहीं किया तो उनके संपत्ति को कुर्क कर लिया जाएगा.

    पिनू और उसकी पत्नी मिलकर करते है अपराध

    आपको बताये कि पीनू सफेदपोश अपराधी है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगी हुई है. पीनू और उसकी पत्नी संगठित अपराध चलाते है,जिस पिस्टल से पीनू ने अपहरण किया उसका लाईसेंस उसके पत्नी के नाम से है. जिस काली कार से अपहरण हुआ है वो भी उसके पत्नी के नाम से है.दोनों पति पत्नी संगठित रूप से जमीनो पर कब्जा करते है, तीन दिन के अंदर अगर दोनों ने सरेंडर नही किया तो सारी सम्पति को कुर्क कर लिया जायेगा.

    पढ़ें पूरा मामला

    बिहार के बेतिया जिला में बीते दिन अपहरण का लाईव वीडियो सामने आया था.जिसमे दिनदहाड़े एक व्यक्ति को पिस्टल की नोंक पर गुड़ा उठाकर ले जा रहा था.इस वीडियो के सामने आने के बाद पूरे बिहार में सनसनी फैल गई है.बीते शनिवार को दिनदहाड़े पिनु ने महनागनी से शिवपुजन महतो का अपहरण किया था. पिस्टल के नोक पर अपहरण कर बेतिया पुष्पांजलि होटल लाया था. वहां से उसकी जमीन लिखा फिर उसे छोड़ दिया था. इसके बाद मुफ्फसील थाना में इसकी प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news