हाल-ए-स्कालर्शिप! झारखंड सरकार देख लो, बहन की शादी के लिए जोड़े पैसे से कॉलेज की फीस जमा करनी पड़ी... फिर कैसे आत्महत्या तक पहुँच गई बात

    हाल-ए-स्कालर्शिप! झारखंड सरकार देख लो, बहन की शादी के लिए जोड़े पैसे से कॉलेज की फीस जमा करनी पड़ी... फिर कैसे आत्महत्या तक पहुँच गई बात

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK): अपनी बहन की शादी धूम धाम से करना किसी भी भाई का सपना होता है. पर क्या गुजरी होगी उस भाई पर जिसने एक एक रुपये बचा कर अपनी बहन की शादी के लिए हजारों अरमान सजाये होंगे और उन्हीं पैसे को एक पल में किसी और चीज के लिए इस्तेमाल कर लिया जाएँ. यह कहानी किसी फिल्म की नहीं बल्कि हमारे अपने राज्य झारखंड की हकीकत है. ऐसी हकीकत जहां एक भाई ने अपनी बहन की शादी के लिए जोड़े पैसे को कॉलेज की फीस के तौर पर जमा किया, वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि उसे और राज्य के हजारों छात्रों को अभी तक स्कालर्शिप नहीं मिला है. 

    आलम ये है कि एक ओर राज्य सरकार युवाओं के लिए अलग अलग योजनाएँ बना रही है तो वहीं दूसरी ओर धरातल पर राज्य के हजारों मेधावी छात्र e-कल्याण स्कालर्शिप की आस में टकटकी लगाए बैठे हैं. इसी आस में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है जहां एक छात्र अपने हाथों में नोटों की गड्डी लिए नजर आ रहा है. वीडियो धनबाद का बताया जा रहा है जहां युवक बड़े ही भावुक स्वर में कहता है की वह अपनी बहन की शादी के लिए जोड़े गए डेढ़ लाख रुपये से अपनी कॉलेज से बोनाफाइड लेने के लिए फीस जमा करने आया है. आगे वह कहता है अगर स्कालर्शिप नहीं मिला तो दुनिया छोड़ कर जाने के अलावा मेरे पास कोई चारा नहीं बचेगा. युवक ने साफ तौर पर कहा है की अगर e-कल्याण स्कालर्शिप नहीं मिली तो पेट्रोल छिड़ककर आत्महत्या करना ही उसके पास आखरी रास्ता होगा. 

    यह वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा जिसे हजारों लोगों ने लाइक और शेयर भी किया है. पर इस विडिओ में बयां की गई व्यथा सिर्फ एक युवक की नहीं, बल्कि e-कल्याण स्कालर्शिप की आस में बैठे कई युवकों की है, जिनके पास हुनर तो है पर पैसे के अभाव में वह अपने सपने पूरे नहीं कर पा रहे हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news