सरकारी कर्मचारी निकला शराब का तस्कर, BSRTC की बस से भारी मात्रा में खेप बरामद, ड्राइवर-खलासी गिरफ्तार

    बिहार में शराबबंदी को इतने साल हो गए लेकिन सरकार इस पर पूरी तरह से रोक लगाने में असफल रही है. तस्कर से लेकर पुलिस प्रशासन तक की मिलीभगत से बिहार में शराब सप्पलाई होती है.

    सरकारी कर्मचारी निकला शराब का तस्कर, BSRTC की बस से भारी मात्रा में खेप बरामद, ड्राइवर-खलासी गिरफ्तार

    TNP DESK- बिहार में शराबबंदी को इतने साल हो गए लेकिन सरकार इस पर पूरी तरह से रोक लगाने में असफल रही है. तस्कर से लेकर पुलिस प्रशासन तक की मिलीभगत से बिहार में शराब सप्पलाई होती है. आए दिन बिहार में अवैध शराब की बिक्री और सप्लाई को लेकर तरह तरह की खराब सामने आती है. इसी बीच पुलिस ने रांची से पटना आ रही बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बस में छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है.  पुलिस ने बस के डिक्की बॉक्स से शराब बरामद की और बस चालक और खलासी को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों सरकारी कर्मचारी हैं और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

    छापेमारी में भारी मात्रा में शराब बरामद 

    पुलिस ने बताया कि बस में छापेमारी के दौरान 252 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई है, जिसकी कुल मात्रा 171 लीटर है. गिरफ्तार किए गए लोगों में रांची निवासी रामप्रकाश तिवारी के पुत्र प्रमोद कुमार और भोजपुर जिला निवासी प्रताप नारायण सिंह के पुत्र कुमार यशपाल शामिल हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news