तेजप्रताप यादव ने बागेश्वर बाबा पर कसा तंज, कहा- नहीं होगा बागेश्वर बाबा का सपना पूरा

    तेजप्रताप यादव ने बागेश्वर बाबा पर कसा तंज, कहा- नहीं होगा बागेश्वर बाबा का सपना पूरा

    पटना(PATNA): राजद प्रदेश कार्यालय पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री तेजप्रताप यादव ने बागेश्वर बाबा पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि बागेश्वर बाबा का जो सपना है, वह पूरा नहीं होगा. हिंदुस्तान हर धर्म के लोगों का देश है. हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई हम सब भाई-भाई हैं. सारे धर्म के समावेश से भारत बना है, यह सब भाजपा वाले लोग हैं. इन लोगों का दाल नहीं गलने वाला. हमारी अपने पिता से रोज बातचीत और मुलाकात होती है.

    “काम का राज है. रोजगार का राज है”

    महागठबंधन की रैली पर भाजपा ने कहा है कि कोई फर्क नहीं होगा. इसको लेकर तेजप्रताप यादव ने कहा कि पता चल गया ना, किसका राज है, काम का राज है. रोजगार का राज है. हम लोगो ने नियुक्ति पत्र दिया है. रोजगार का राज है, भाजपा का राज खत्म हो गया.

    भाजपा के जंगलराज के आरोप पर मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा कि जंगलराज तो भाजपा बना रही है. केंद्र में जो भाजपा है, वह जंगलराज बना रही है, हर जगह भाजपा हत्या और मर्डर करवा रही है. यह भाजपा करवा रही है.

    उपेन्द्र कुशवाहा के बयान पर तेजप्रताप का पलटवार

    उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अगर तेजस्वी मुख्यमंत्री बन जाएंगे तो लालू राज एक बार फिर से बिहार में आ जाएगा. इसको लेकर तेज प्रताप यादव ने कहा कि अभी महागठबंधन का सरकार चल रहा है, तो लालूराज और नीतीश राज ही है. भाजपा को चश्मा लगा कर देखना होगा और वह चश्मा हम बनाने जा रहे हैं, क्योंकि बीजेपी पुरानी हो गई है और उसका आंख खराब हो गया है, वह अंधी हो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news