कैमूर: तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने पहले ट्रैक्टर को मारा धक्का, फिर दूसरे यात्री बस से जा टकराई, लगभग आधा दर्जन लोग घायल

    कैमूर: तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने पहले ट्रैक्टर को मारा धक्का, फिर दूसरे यात्री बस से जा टकराई, लगभग आधा दर्जन लोग घायल

    कैमूर(KAIMUR): कैमूर जिले के दुर्गावती मोहनिया पथ पर कुर्रा गांव के पास NH2 पर दुर्गावती की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ट्रैक्टर में धक्का मारते हुए दूसरे बस से जा टकराई. इस दुर्घटना में ट्रैक्टर पर सवार बुजुर्ग सहित लगभग आधा दर्जन लोगों को हल्की चोटें आई है. पीड़ित बुजुर्ग का अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में इलाज चल रहा है. वहीं आधा दर्जन घायलों का निजी क्लीनिक में प्राथमिक उपचार हुआ.

    प्रत्यक्षदर्शी विनोद माली बताते हैं कि बस तेज रफ्तार में थी. बस ने ट्रैक्टर को पहले धक्का मारा, फिर डायवर्सन पर चढ़ते हुए दूसरे बस से जा टकराया. कुछ लोगों को हल्की चोट आई है. वह लोग उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनिया चले गए हैं. बस के यात्री बताते हैं कि ओवरटेक करने के चक्कर में दो बसों में भिड़ंत हो गई, कुछ लोगों को थोड़ा बहुत चोटें आई हैं, रोड जाम है, आधे घंटे में क्लियर हो जाएगा.

    पिपरिया के रहने वाले विजय सिंह बताते हैं कि मैं ट्रैक्टर के ट्राली पर बैठा हुआ था. तभी बस वाले ने धक्का मार दिया. बस की रफ्तार काफी तेज थी. धक्का के बाद मैं सड़क पर गिर गया और मुझे चोट आ गई, ग्रामीणों के सहयोग से अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में इलाज चल रहा है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news