ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंता के कई ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से 125% अधिक संपत्ति का है मामला

    ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंता के कई ठिकानों पर निगरानी की रेड, आय से 125% अधिक संपत्ति का है मामला

    बाढ़(BARH):बाढ़ अनुमंडल के मोकामा एवं बाढ़ थाना क्षेत्र में ग्रामीण कार्य विभाग के सहायक अभियंता नागेंद्र कुमार के कई ठिकानों पर देर शाम आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी विभाग ने छापेमारी की. उक्त छापेमारी निगरानी डीएसपी पवन कुमार के नेतृत्व में ग्रामीण कार्य विभाग के जेई के पटना, मोकामा, बाढ़ स्थित कार्यालय और गयाजी स्थित आवास एवं कार्यालय पर की गई है.

    आय से 125% अधिक संपत्ति का है मामला

     नागेंद्र कुमार पोस्ट कुजापी, गांव कुजाप थाना चंदौली जिला गया का रहने वाला है.28 तारीख को सहायक अभियंता नागेन्द्र कुमार के खिलाफ 73 लाख 32 हजार रूपये आय से अधिक संपत्ति के मामले में केस दर्ज किया गया था, जो उसकी ज्ञात आय से 125 परसेंट अधिक है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news