करम पर्व से पहले मंईयां योजना के लाभुकों के खाते में खटाखट आएगी 13वीं किस्त, निर्देश हुआ जारी, जानें पूरी डिटेल

    करम पर्व से पहले मंईयां योजना के लाभुकों के खाते में खटाखट आएगी 13वीं किस्त, निर्देश हुआ जारी, जानें पूरी डिटेल

    रांची (RANCHI) : मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के लिए योजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. करम पर्व से पहले झारखंड के मंईयाओं को 13वीं किस्त यानी की 2500 रुपये भेज दी जाएगी. इसके लेकर सामाजिक सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को सभी जिलों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं. गौरतलब है कि करम पूजा 3 अगस्त को है. ऐसे में उम्मीद है कि अगले 2-3 दिनों में महिलाओं के खाते में राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी.

    रिपोर्ट्स की मानें तो 31 अगस्त से लाभुकों के खाते में मंईयां योजना की 13वीं किस्त खाते में आने लगेगी. इसके लिए विभाग भी तैयारियों में जुट गया है. बता दें कि इसी महीने में रक्षाबंधन से पहले जुलाई की किस्त भेजी गई थी, ताकि लाभुक त्योहार अच्छे से मना सकें.

    50 लाख से ज़्यादा महिलाओं को मिलेगा लाभ

    अगस्त में 50 लाख से ज़्यादा महिलाओं को योजना की राशि भेजी जाएगी. सभी ज़िलों को राशि हस्तांतरण के लिए ज़रूरी प्रक्रिया पूरी कर करम पर्व से पहले राशि का भुगतान सुनिश्चित करने को कहा गया है. मालूम हो कि पिछले महीने जुलाई में 50 लाख 30 हज़ार लाभार्थियों को राशि हस्तांतरित की गई थी.

    विभाग की गाइडलाइन के आधार पर भेजी जाएगी राशि

    योजना की किस्त विभाग की गाइडलाइन और मापदंडों के आधार पर भेजी जाएगी. आपका आधार बेस्ड सिंघल बैंक खाता अनिवार्य है. साथ ही योजना की वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. आपका आधार कार्ड और राशन कार्ड लिंक है औऱ योजना में किसी भी तरह की त्रुटि नहीं हो. यानी योजना का फॉर्म भरते समय सभी जानकारियां सही-सही दी गई हों.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news