Weather Alert:आज झारखंड के इन 7 जिलों में तबाही मचा सकता है मौसम, बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट, पढ़ें अपने जिले का हाल 

    Weather Alert:आज झारखंड के इन 7 जिलों में तबाही मचा सकता है मौसम, बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट, पढ़ें अपने जिले का हाल 

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):तीन दिन की धीमी रफ्तार के बाद आज यानी 30 अगस्त से मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ सकता है. मौसम विभाग की माने तो आज झारखंड के 7 जिलों में भारी बारिश तबाही मचाएगी.जहां गरज के साथ बारिश होगी तो वहीं वज्रपात की भी संभावना जताई गई है जिसको देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है.वही लोगों को वज्रपात से सावधान रहने की हिदायत भी दी गई है.

     इन 7 जिलों में तबाही मचा सकता है मौसम

    आज झारखंड की राजधानी रांची, लातेहार, पलामू और गढ़वा,खूंटी, गुमला, लोहरदगा में बारिश का खास तौर पर असर देखने को मिलेगा जहां गरज के साथ भारी बारिश होगी तो वहीं वज्रपात भी हो सकती है जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने खास तौर पर खेत में काम करने वाले मजदूरों और किसान भाइयों को इस समय खेत में ना जाने की सलाह दी है.

    पढे पिछले 24 घंटे में कैसा रहा झारखंड का मौसम

    पिछले 24 घंटे में झारखंड का मौसम की बात की जाए तो अधिकांश जिलो में हल्की फुल्की तो कहीं मध्यम दर्जे की बारिश देखी गई यानि कुल मिलाकर मौसम का मिला जुला असर देखने को मिला. वही आज झारखंड के सात जिलों में भारी बारिश तो वही अन्य जिलों में कहीं हल्की फुल्की बारिश हो सकती है.वही तेज हवा चलने की संभावना है.कोल्हान प्रमंडल के जिलों की बात की जाए तो यहां भी मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिला जहां दोपहर के 1:00 बजे तक कड़ी धूप खिली रही. वहीं 2:00 बजे के बाद मौसम ने करवट ली और रिमझिम बारिश शुरू हो गई वहीं उमस की वजह से लोगों का हाल बेहाल रहा.

    पिछले 24 घंटे में एक डिग्री चढ़ा झारखंड का पारा

    झारखंड के तापमान की बात की जाए तो पिछले 3-4 दिनों से इसमे कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रहा था, लेकिन पिछले 24 घंटे में इसके अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई.वही अगले 24 घंटे में इसमे एक डिग्री की गिरावट भी दर्ज की जा सकती है. आज झारखंड का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस न्युनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news