बिहार के मुजफ्फरपुर में गैंगवार में मारा गया कुख्यात राजा ठाकुर, पीट-पीट कर की गई निर्मम हत्या
-(1).jpg&w=3840&q=70)
-(1).jpg&w=3840&q=70)
मुजफ्फरपुर(MUZAFFARPUR): बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के जिया लाल चौक के पास एक डेड बॉडी पमिलने से सनसनी फैल गई. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची अहियापुर थाना पुलिस डेड बॉडी को देखकर दंग रह गई. डेड बॉडी पर कई गहरे जख्म थे जिससे यह साफ प्रतीत हो रहा था कि बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या की गई है. उसके बाद पुलिस की टीम ने डेड बॉडी को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज लाया.
कुख्यात अपराधी के रूप में शव की हुई पहचान
इस दौरान पुलिस ने शव की पहचान की. यह डेड बॉडी किसी और की नहीं, बल्कि दर्जनभर जघन्य अपराधों में वांछित कुख्यात अपराधी राजा ठाकुर का है. उसके बाद पुलिस ने थोड़ी राहत की सांस जरूर ली. लेकिन, इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही है, जिससे गैंगवार सहित कई पहलू पर पुलिस भी जांच पड़ताल कर रही है.
लोगों का कहना है कि कहीं से लाकर शव को यहां फेंका गया है तो कोई यह कह रहा है कि विवाद के बाद बुरी तरह से मारपीट हुई, जिसमें मौत हो गई है. लेकिन तथ्य क्या है, इसका अब तक खुलासा नहीं हुआ है. वहीं पूरे मामले पर पूछे जाने पर नगर डीएसपी राघव दयाल ने कहा कि एक डेड बॉडी पाई गई है, जिसका पहचान किया गया है. पोस्टमार्टम के बाद मामला क्लियर होगा.
वर्चस्व को लेकर हत्या का शक
आपको बता दें कि हाल ही के दिनों में कुख्यात राजा ठाकुर और एक अन्य अपराधी के बीच कई बार वर्चस्व को लेकर गोलीबारी की घटना हो चुकी है. आशंका जताई जा रही है कि उक्त अपराध कर्मियों और उनके गुर्गो द्वारा ही राजा ठाकुर की निर्मम हत्या की गई. वहीं कुछ लोग यह भी बताते हैं कि आपसी रंजिश में ही यह घटना घटी है, जिसमें कई लोग शामिल हैं. फिलहाल, पुलिस की टीम पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है. जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होगा.
4+