लड़की ने कहा “गली में आकर दिखाओ” चैलेंज पूरा करने पहुंचे दोनों लड़के का मर्डर, Instagram में फॉलोअर्स को लेकर हुआ था विवाद  

    लड़की ने कहा “गली में आकर दिखाओ” चैलेंज पूरा करने पहुंचे दोनों लड़के का मर्डर, Instagram में फॉलोअर्स को लेकर हुआ था विवाद  

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): देश की राजधानी दिल्ली के उत्तरी बाहरी दिल्ली स्थित भलस्वा डेरी थाना इलाके के मुकुंदपुर पार्ट-2 से डबल मर्डर का मामला सामने आया है. जहां विजयदशमी के कार्यक्रम से लौट रहे साहिल नाम के एक युवक और उसके दोस्त को चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया.
     
    दरअसल, इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम महज इंस्टाग्राम पर लाइक्स और कमेंट को लेकर दिया गया है. इससे भी बड़ी हैरानी की बात यह है कि इस हत्याकांड को अंजाम एक लड़की ने अपने नाबालिग भाई के साथ मिलकर दी है. वहीं, पुलिस ने इस मामले में लड़की समेत चार आरोपियों को और हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है. फिलहाल भलस्वा डेरी थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन और पूछताछ में जुटी हुई है.

    Instagram से बढ़ा विवाद
    दरअसल, युवती और साहिल के बीच इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाने और पोस्ट पर कमेंट को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद के बीच युवती ने साहिल को चैलंज किया कि वो उसके गली में आकर दिखाएं. इसके बाद साहिल और उसका दोस्त निखिल युवती के गली में पहुंचा. वहां पहले से ही युवती, उसका नाबालिग भाई और उनके कुछ फॉलोअर्स पहले से ही मौजूद थे. जैसे ही साहिल और उसका दोस्त वहां पहुंचा. उन्होंने दोनों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए, जिससे दोनों लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े. इस दौरान वहां खड़े लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों की मौत हो गई. 
       
    जानिए हत्या में कौन-कौन था शामिल
    पुलिस लगातार आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. वहीं, पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया है और दावा किया है कि जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पूरे मामले की छानबीन के लिए पुलिस इलाके में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है. और इस वारदात में कौन-कौन शामिल है? इसका भी पता लगा रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news