वैशाली में भीषण सड़क हादसा, पिकअप पलटने से महिला समेत 6 की दर्दनाक मौत, दर्जनों घायल

    वैशाली में भीषण सड़क हादसा, पिकअप पलटने से महिला समेत 6 की दर्दनाक मौत, दर्जनों घायल

    वैशाली(VAISHALI): बिहार के सारण जिले के सोनपुर अनुमंडल अंतर्गत नयागांव थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमे महिला समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गए. यह हादसा बाजितपुर फोरलेन के समीप उस वक्त हुआ जब पिकअप वैन का एक चक्का अचानक ब्लास्ट कर गया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई.

    घायलों में दो की हालत नाजुक

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिकअप में 25 लोग सवार थे, जो सभी एक ही गांव के निवासी थे.वे दिघवारा से मक्का लादकर वैशाली जिले के सराय क्षेत्र में भूनवाने जा रहे थे.इसी दौरान सोनपुर के बाजितपुर के पास अचानक पिकअप का टायर फट गया और गाड़ी पलट गई.हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई.स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को अनुमंडल अस्पताल सोनपुर पहुंचाया, जहां से गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर किया गया. वहां दो घायलों की हालत चिंताजनक होने पर उन्हें पीएमसीएच पटना भेज दिया गया है.

    ओवरलोडिग और खराब सड़क बनी वजह

    पुलिस मौके पर पहुंच कर दुर्घटना की जांच में जुट गई है.मृतकों की पहचान की जा रही है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया में तेजी लाई जा रही है.स्थानीय प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि ओवरलोडिंग से बचें और यात्रा के दौरान सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करें, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके.यह हादसा एक बार फिर से सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करता है, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में जहां ओवरलोडिंग और खराब सड़कों की समस्या आम है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news