हुसैनाबाद में लोटा के चक्कर में पिता पुत्र की मौत, मची चीख पुकार

    हुसैनाबाद में लोटा के चक्कर में पिता पुत्र की मौत, मची चीख पुकार

    पलामू(PALAMU) : पलामू के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना में पिता-पुत्र की जान चली गई. लोटा निकालने के क्रम में दम घुटने से दोनों की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. एक साथ दो लोगों की मौत से हर तरफ चीख पुकार मची हुई है. बताया जा रहा है कि सहियारा गांव में बंद कुएं में लोटा गिर गया, उसे निकालने के लिए बेटा पहले अंदर गया, जब उसका दम घुटने लगा तो पिता भी उसे बचाने गया लेकिन दोनों की मौत हो गई. कुएं में दम घुटने से पिता-पुत्र की मौत के बाद प्रशासन और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया.

    हुसैनाबाद एसडीओ गोरांग महतो, सीओ पंकज कुमार, बीडीओ सुनील वर्मा, थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी सहित स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा प्रभारी विनेश कुमार, डॉ विकास कुमार मौके पर पहुंचे, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेज दिया. घटना हुसैनाबाद के बड़ेपुर पंचायत के सहियारा गांव की है. बता दें कि बंद पड़े कुएं में मीथेन गैस है, जो किसी की भी जान ले सकती है. इस गैस की वजह से दो लोगों की मौत हो गई है.

    रिपोर्ट-समीर

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news