मद्य निषेध विभाग की ओर से किया गया हाफ मैराथन, 9 हजार प्रतिभागियों ने लिया भाग  

    मद्य निषेध विभाग की ओर से किया गया हाफ मैराथन, 9 हजार प्रतिभागियों ने लिया भाग  

    पटना(PATNA): बिहार की राजधानी पटना में नशामुक्ति के लिए मद्य निषेध विभाग की ओर से पटना में हाफ मैराथन का आयोजन किया गया. इस आयोजन में कुल 9 हजार प्रतिभागियों ने भाग लिया. इस मैराथन का आयोजन सुबह चार बजे से गांधी मैदान गेट नंबर एक से शुरू हुआ. यहां की ट्रैफिक व्यवस्था बीते शनिवार की रात 12 बजे से ही बदल दी गई थी. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में अंजू बॉबी जॉर्ज ओलंपिक एथलीट और अर्जुन अवार्ड से सम्मानित हिमा दास के साथ बिहार सरकार के मद्य निषेध विभाग के मंत्री सुनील कुमार, कला संस्कृति मंत्री जितेंद्र राय मौजूद रहें.

    21 किमी हाफ मैराथन में प्रथम आये डेविड और प्राजक्ता

    इस मैराथन की शुरुआत 21 किलोमीटर की दौड़ से शुरु किया गया था. जिसमें पुरुष वर्ग में केन्या निवासी डेविड ने प्रथम स्थान और महिला वर्ग में प्राजक्ता गोडबोले ने प्रथम स्थान हासिल किया. दूसरी तरफ 10 किलोमीटर की दौड़ में पुरुष वर्ग में प्रशांत कुमार और महिला वर्ग में डिंपल सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया. इस हाफ मैराथन में प्रतिभागियों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को दो लाख रुपये नगद पुरस्कार दिया गया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news