जदयू एमएलसी गुलाम गौस के बिगड़े बोल, मुसलमानों को लेकर कह दी बड़ी बात

    जदयू एमएलसी गुलाम गौस के बिगड़े बोल, मुसलमानों को लेकर कह दी बड़ी बात

    पटना(PATNA): शनिवार को विधान परिषद के एनेक्सी में पसमांदा मुसलमानों के उत्थान को लेकर आयोजित कार्यक्रम में जदयू विधान पार्षद गुलाम गौस ने पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की. जेडीयू नेता और विधान पार्षद गुलाम गौस बेबाक बोल के लिए जाने जाते हैं. गुलाम गौस ने पसमांदा मुसलमानों को लेकर चिंता जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की. उन्होंने कहा कि मैं पीएम मोदी के इस प्रयास के लिए साधुवाद देता हूं.

    “99% से ज्यादा मुसलमान ऐसे हैं, जिनके पूर्वज हिंदू थे”

    उन्होंने कहा कि अब तक किसी भी प्रधानमंत्री ने पसमांदा मुसलमानों को लेकर चिंता नहीं की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने पसमांदा मुसलमानों की चिंता की. मैं उनके इस प्रयास के लिए साधुवाद देता हूं. भारत में जितने भी मुसलमान हैं, वह कहीं बाहर से नहीं आए हैं. 99% से ज्यादा मुसलमान ऐसे हैं, जिनके पूर्वज हिंदू थे. हिंदुओं से ही धर्म परिवर्तन कर वो मुसलमान बने हैं. ब्राह्मणवाद इसके मूल में था.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news