मुंबई के चकाचौंध से दूर बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी पहुंचे अपने गांव, अपने द्वारा लगाए गए पेड़ों का लिया मुआयना

    मुंबई के चकाचौंध से दूर बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी पहुंचे अपने गांव, अपने द्वारा लगाए गए पेड़ों का लिया मुआयना

    गोपालगंज(GOPALGANJ): दुर्गा पूजा को लेकर सभी लोग उत्साहित थे. विजयादशमी पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा था. मुंबई और बड़े शहरों में भी लोग जश्न में डूबे हुए थे. मगर, तब मुंबई के चकाचौंध से दूर बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपने गांव पहुंचे. यहां वे अपने परिवार के साथ गांव की गलियों में छुट्टी मना रहें थे. गुरुवार को छुट्टी मनाने के बाद पंकज त्रिपाठी वापस मुंबई लौट गए.

    गांव आकर हुई शांति की अनुभूति

    दरअसल, इस बार मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी एक महीने बाद अपने गांव आये थे. पिछले महीने ही उनके द्वारा गांव में सड़कों के किनारे वृक्षारोपण किया गया था, जिसका वे मुआयना कर रहे थे. पंकज त्रिपाठी ने बताया कि गांव आकर उन्हें शांति और आपसी सौहार्द देखकर आनंद मिल रहा है. उन्होंने बताया कि पिछले दिनों नई दिल्ली में भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता जंक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया था. इसमें उन्होंने भी शिरकत किया था. उन्हें भारत निर्वाचन आयोग ने अपना आइकॉन बनाया है. इससे पहले भी वे अपने बिहार राज्य निर्वाचन आयोग का स्टेट आइकॉन थे.

    मतदाताओं को किया जागरूक

    पंकज त्रिपाठी ने मतदाताओं को जागरूक करते हुए कहा कि ये उनका अधिकार है. लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान जरुर करें, चाहे वे किसी कम्पनी के मालिक हो या कर्मचारी. सबके वोट का खास महत्व है. इससे लोकतंत्र मजबूत होता है. यही लोकतंत्र की नींव है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news