हाजीपुर में अंधाधुंध फायरिंग मामले में सरकार पर जमकर बरसे गिरिराज सिंह, बोला- जब रोपेंगे बबूल तो फल कहां से होगा

    हाजीपुर में अंधाधुंध फायरिंग मामले में सरकार पर जमकर बरसे गिरिराज सिंह, बोला- जब रोपेंगे बबूल तो फल कहां से होगा

    वैशाली(VAISHALI): खबर वैशाली के भगवानपुर से है, जहां केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हाजीपुर में हुए अंधाधुंध फायरिंग मामले में सरकार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पटना और बेगूसराय के बाद हाजीपुर में गोलीबारी हो रही है.  नीतीश कुमार बताएं कि ऐसा क्यों हो रहा है. आखिर नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं कि नहीं है. विधि व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार की नाक के नीचे पटना में अपराधी वारदात को अंजाम देते हैं, जो बिहार के लॉ एंड ऑर्डर को बताने के लिए काफी है.

    “केंद्र पैसा ना दें तो बिहार सरकार की गाड़ी रुक जाएगी

    वहीं केंद्र सरकार द्वारा बिहार को मदद नहीं दिए जाने के सवाल पर गिरिराज सिंह ने कहा कि भारत सरकार पैसा नहीं दे तो ग्रामीण इलाकों में बिहार सरकार की गाड़ी रुक जाएगी. उन्होंने कहा कि नितिन गडकरी ने नीतीश कुमार के मंच से 5 लाख करोड़ की योजना से बिहार में काम कराने की ना सिर्फ बात कही थी. बल्कि उन कामों को गिना भी दिया था. नीतीश कुमार बताएं कि पिछले आठ साल में केंद्र से मिली राशि का कितना खर्च हुआ है.

    ‘बिहार में जंगलराज है’  

    बता दें कि भगवानपुर के अशोई गांव में भाजपा नेता दिवांशु प्रसाद की मां की पहली पुण्यतिथि में भाग लेने के लिए गिरिराज सिंह पहुंचे थे. जहां उन्होने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि अंधाधुंध फायरिंग पर हम क्या बोले.  जब रोपेंगे बबूल तो फल कहां से होगा. नीतीश कुमार कहते हैं जनता की सरकार है और जनता कहती है जंगल राज है.

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news