यात्रियों को नशे की गोली खिलाकर लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, जानिये क्या-क्या हुआ बरामद

    यात्रियों को नशे की गोली खिलाकर लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, जानिये क्या-क्या हुआ बरामद

    लखीसराय(LAKHISARAI): जिले के किऊल रेल पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. ट्रेन पर चढ़ने के दौरान भीड़-भाड़ का लाभ उठाकर यात्रियों का मोबाइल, पर्स और पैसे उड़ा लेने वाले और यात्रियों को नशे की गोली खिलाकर लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. गिरोह के पांच सदस्यों को लखीसराय रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है. जांच के दौरान इन सभी लुटेरों के पास से 20 पीस एइटभन गोली (नशा की गोली या दवा), 5 मोबाईल, 17 हजार 846 रूपये नगद बरामद किये गये. सभी लुटेरों की पहचान कर ली गई है जो सभी मुंगेर के रहने वाले हैं. गिरफ्तार लुटेरे का नाम मो० सरफराज उर्फ चांद, मोहम्मद आफताब आलम, मो० हारून और संतोष कुमार है.  

    रेल डीएसपी ने दी जानकारी

    इस पूरे मामले की जानकारी किऊल रेल डीएसपी इमरान परवेज ने एक प्रेस कॉंफ्रेंस कर दी. उन्होने कहा कि मुंगेर का एक गिरोह है जो मुंगेर से चलकर किऊल और लखीसराय रेलवे स्टेशन पहुंच कर ट्रेन को टारगेट कर लूट की घटना को अंजाम देता है. डीएसपी ने बताया कि गिरोह के अन्य सभी सदस्यों की पहचान कर ली गई है, शीघ्र ही सभी को सलाखों के अंदर भेजा जाएगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news