सीएम के जनता दरबार में गिने-चुने लोगों को मिलती है एंट्री, जानिए विजय सिन्हा ने और क्या-क्या लगाए आरोप  

    सीएम के जनता दरबार में गिने-चुने लोगों को मिलती है एंट्री, जानिए विजय सिन्हा ने और क्या-क्या लगाए आरोप  

    पटना(PATNA): सीएम नीतीश कुमार के जनता दरबार को लेकर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने जमकर हमला बोला है. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मुख्यमंत्री जनता दरबार में सिलेक्टेड लोगों को बुलाते हैं. जिला प्रशासन वैसे लोगों को बुलाता है जो दिखावे के लिए हो. उन्होंने कहा कि जनता दरबार के माध्यम से मुख्यमंत्री अपना ब्रांडिग करवा रहे हैं. उन्होंने बताया कि मंगलवार को जनसंवाद दरबार बीजेपी कार्यालय में लगाया जाएगा. बिहार के जिन लोगों को जनता दरबार में मौका नहीं मिला, उन तमाम लोगों की बात सरकार तक पहुंचाने का काम होगा. विपक्ष के नाते इस दायित्व को निभाने का काम बीजेपी करेगी.

    थाने से लेकर ब्लॉक तक भ्रष्टाचार का है बोलबाला

    उन्होंने कहा कि बिहार में थाने से लेकर ब्लॉक तक भ्रष्टाचार का बोलबाला है. बिहार में पुलिस इस मामले को दबाने का काम कर रही है. सुपौल में चार युवकों की जो मौत हुई है. वह दुर्घटना नहीं, उसमें हत्या की आशंका है. पुलिस के खिलाफ अगर लोग बोल रहे हैं तो पुलिस लाठियां बरसा रही है. उन्होंने कहा कि मौत का तांडव रोकने में सरकार असमर्थ है. अपराधिक घटना और गोली चलाने वाले को जाति के नाम से जोड़ रहे हैं. बिहार में मौजूदा सरकार ने अराजकता माहौल पैदा किया है. मौजूदा सरकार के कारण अपराधियों का मनोबल बहुत बढ़ चुका है. अपराधियों पर कार्यवाही करने के समय बिहार सरकार धृतराष्ट्र बन जाती है. बिहार में जनता राज नहीं गुंडाराज है. जाति और संप्रदाय के नाम पर बिहार में जहर की खेती हो रही है.

    जनता दरबार में जो भी अभी बाध्यता लगाई गई है उसे खत्म किया जाए

    उन्होंने कहा कि जनता दरबार को सिलेक्टेड लोगों को नहीं लाया जाए, जनता दरबार में जो भी अभी बाध्यता लगाई गई है उसे खत्म किया जाए, मीडिया को और आम लोगों को खुले रूप से मुख्यमंत्री से मिले. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने नया काम क्या किया है इसकी चर्चा हर सप्ताह बीजेपी करेगी. जनता के सामने हर बात जाए, बीजेपी इसे लेकर खुलासे पर खुलासा करेगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news