बिहटा स्टेशन पर दबंगों की दबंगई, पहले टिकट कटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद, फिर चली तीन राउन्ड गोलियां

    बिहटा स्टेशन पर दबंगों की दबंगई, पहले टिकट कटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद, फिर चली तीन राउन्ड गोलियां

    पटना(PATNA): बिहटा रेलवे स्टेशन पर दबंगों की दबंगई देखने को मिली है. तत्काल टिकट काउंटर पर फायरिंग किया गया, इस फ़ायरिंग में एक व्यक्ति के घायल होने की ख़बर है. हांलाकि, व्यक्ति घायल गोली लगने से हुआ है या मारपीट में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. बताया जाता है कि पैसेंजर तत्काल टिकट ले रहे थे. उसी दौरान पहले टिकट कटाने के चक्कर में मारपीट शुरू हो गई और फिर नौबत फायरिंग तक पहुंच गई. अपराधियों ने एक के बाद एक तीन राउंड लगातार फायरिंग की.

    मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस

    घटना की जानकारी के तुरंत बाद जीआरपी पुलिस पहुंच गई. आरपीएफ पुलिस भी भेजी गई है. घटना के बाद बिहटा स्टेशन पर काफी अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है. बताया जाता है कि स्थानीय लोगों ने दबंगई करने के लिए तत्काल टिकट काउंटर पर फायरिंग किया और फरार हो गए. फिलहाल, पुलिस इस मामले की तफ्तीश कर रही है और फायरिंग करने वाले लोगों की पहचान करने में जुटी है. बताया जाता है कि दबंगों ने एक के बाद एक तीन राउंड गोली चलाई, जिससे बिहटा स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news