उमेश कुशवाहा फिर से बने जदयू के प्रदेश अध्यक्ष, दूसरी बार चुने गए निर्विरोध

    उमेश कुशवाहा फिर से बने जदयू के प्रदेश अध्यक्ष, दूसरी बार चुने गए निर्विरोध

    पटना(PATNA): जदयू कार्यालय में राज्य कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई, इसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और कार्यसमिति के सदस्य भी इस बैठक में शामिल होने के लिए बिहार के तमाम जिलों से पहुंचे. वहीं आधिकारिक तौर पर जदयू के निर्वाचन पदाधिकारी ने घोषणा कर दी कि जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा निर्विरोध चुने गए, जिसके बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें सर्टिफिकेट देकर और बुके देकर सम्मानित किया.

    वहीं जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने भी इस पर खुशी जाहिर की. वहीं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा मंत्री संजय झा, विजेंद्र यादव, विजय कुमार चौधरी तमाम लोग मौजूद हैं और बैठक में यह घोषणा हो गई कि उमेश कुशवाहा दूसरी बार निर्विरोध चुन लिए गए.  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news