बेटी अपने बॉयफ्रेंड के साथ रेस्टोरेंट में मना रही थी वैलेंटाइन डे, मम्मी ने दिया दोनों को कूट,देखिए वीडियो

    बेटी अपने बॉयफ्रेंड के साथ रेस्टोरेंट में मना रही थी वैलेंटाइन डे, मम्मी ने दिया दोनों को कूट,देखिए वीडियो

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): वर्तमान समय में जो माहौल है और जिस तरह की घटनाएं हो रही हैं, उससे तो गार्जियन के होश उड़े हुए हैं. जवान बच्चों पर और खासकर लड़कियों पर नजर रखने की जरूरत महसूस की जा रही है. कुछ माह पूर्व श्रद्धा वाल्कर की हत्या और उसके टुकड़े-टुकड़े करके फेंक देना. दुमका में भी एक युवती को जलाकर मार देना, इसी जिले में एक लड़की को मारकर 50 टुकड़ों में काट देने जैसे मामले हुए हैं.

    ताजा मामला दिल्ली में ही लिव इन पार्टनर निक्की यादव की दोस्त साहिल गहलोत द्वारा हत्या का मामला है. इसलिए‌ बहुत खराब समय चल रहा है. अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है. देश के अलग अलग हिस्सों में घटनाएं हो रही हैं. अब हम आपको बताते हैं कि कुछ अभिभावक बच्चों पर नज़र रखने लगे हैं. वेलेंटाइन डे के दिन का एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां एक लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ रेस्टोरेंट में भोजन कर रही थी. इसकी जानकारी लड़की की मां को हो गई. बस उसने आव देखा ना ताव. रेस्टोरेंट पहुंच कर बेटी और उसके बॉयफ्रेंड को दनादन कूटने लगी. यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हुआ है.अलग अलग लोग इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.अधिकांश लोगों की प्रतिक्रिया है कि लड़कियों को ही नहीं, बल्कि लड़कों पर भी नज़र रखी जानी चाहिए.यह अपसंस्कृति का द्योतक है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news