कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह की गाड़ी ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, जानिए क्या हुआ उसके बाद

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह की गाड़ी ने एक बाइक सवार को कार से टक्कर मार दी. सीसीटीवी फुटेज में दुर्घटना की यह तस्वीर कैद हो गई है. यह घटना राजगढ़ जिले में हुई है. बताया जा रहा है कि वरीय कांग्रेसी नेता और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह राजगढ़ जिले में कांग्रेस की बैठक में हिस्सा लेने के बाद जा रहे थे. वे कोडकया गांव से बैठक कर वापस जा रहे थे तभी जीरापुर के पास यह हादसा हुआ.

कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह की गाड़ी ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, जानिए क्या हुआ उसके बाद