देवर ने दुष्कर्म का किया प्रयास, भाभी ने ब्लेड से काटा गुप्तांग, जानिए पूरा मामला

    देवर ने दुष्कर्म का किया प्रयास, भाभी ने ब्लेड से काटा गुप्तांग, जानिए पूरा मामला

    टीएनपी डेस्क ( TNP DESK) : रेप करने वाले अब तेरी खैर नहीं, इस घटना को जानकर आप भी यही कहेंगे. बांका से जो मामला सामने आया है उसकी खूब चर्चा हो रही है, जहां एक महिला ने आपने आप को बचाने के लिए एक पुरुष के गुप्तांग ब्लेड से काट कर जख्मी कर दिया. ये मामला बांका जिले के सदर थाना क्षेत्र का है. दरअसल बताया जा रहा है कि देर रात्रि एक महिला के साथ गांव के ही रिश्ते में लगने वाला देवर जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने की कोशिश कर रहा था. इससे गुस्से में महिला ने यह कदम उठाया. इस मामले के सामने आने का बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

    जानिए कैसे घटी ये घटना

    इस घटना के बारे  में पीड़िता द्वारा थाने में लिखित आवेदन दिया गया है. जिसमे महिला ने पूरे घटना के बारे में विस्तार से बताया है. महिला के आवेदन के अनुसार  उसके पति और बच्चे घर पर नहीं थे. वो घर पर अकेली थी. रात में वह दरवाजा की कुंडी लगाना भूल गई थी. इसका फायदा उठाते हुए छत के रास्ते घर में प्रवेश कर रात्रि में करीब 10 बजे रिश्ते में लगने वाला देवर ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने लगा. जिसके बाद महिला ने अपनी बचाव में ब्लेड से आरोपी का गुप्तांग काटकर जख्मी कर दिया. जिसके बाद वो उसे उसी कमरे में बंद कर गांव के मुखिया और आसपास के लोगों को बुलाने चली गई. मगर इस बीच जख्मी युवक कमरे की कुंडी को तोड़कर घर से फरार हो गया था.

    अस्पताल में आरोपी का इलाज

    इस घटना के बाद अब आरोपी पुलिस के गिरफ्त में है. वहीं, इस मामले को लेकर बांका सदर थानाध्यक्ष शंभू यादव ने बताया कि पीड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर प्राथिमिक दर्ज कर ली गई है. मगर इससे पहले आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है. सदर असप्ताल में उसका इलाज करवाया करवाया गया. जिसके बाद उसे जेल भेजने की तैयारी की गई है. वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी.

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news