झारखंड के भाजपा नेताओं को भी मिला शपथ ग्रहण समारोह में आने का न्योता, जानिए कौन-कौन जा रहे हैं गुजरात 

    झारखंड के भाजपा नेताओं को भी मिला शपथ ग्रहण समारोह में आने का न्योता, जानिए कौन-कौन जा रहे हैं गुजरात 

    रांची(RANCHI): गुजरात विधानसभा के चुनाव में भाजपा की जीत नई सरकार के गठन की तैयारी चल रही है. 12 दिसंबर को गांधीनगर में शपथ ग्रहण समारोह होगा. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे. झारखंड से प्रमुख नेताओं को शपथ ग्रहण समारोह में आने का न्योता मिला है. खूंटी से सांसद और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा तो वहां रहेंगे ही. वे केंद्रीय पर्यवेक्षक भी हैं. इसके अलावा भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी को भी शपथ ग्रहण समारोह में आने का निमंत्रण मिला है. सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश भी शपथ ग्रहण समारोह में आने के लिए आमंत्रित किए गए हैं. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news