पुलिस को बड़ी कामयाबी, 4 हजार लीटर विदेशी शराब जब्त
.jpg&w=3840&q=70)
.jpg&w=3840&q=70)
शेखपुरा(SHEKHPURA): शेखपुरा जिले में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया. जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र के गंगटी मोड़ के पास से पुलिस ने शराब बरामद किया है. दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि इस रास्ते से शराब ले जाया जा रहा है. सूचना के आधार पर एक ट्रक और पिकअप की तलाशी ली गई, जहां से भारी मात्रा में विदेशी शराब को बरामद किया गया. पुलिस ने मौके से 447 कार्टून विदेशी शराब को जब्त किया है.
4 हजार लीटर शराब जब्त
पुलिस की इस उपलब्धि पर एसपी कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा छापामारी की गई. जहां से पुलिस ने 447 कार्टून में रखे करीब चार हजार लीटर अंग्रेजी शराब को जब्त किया है. एसपी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव को लेकर शराब की तस्करी से इनकार नही किया जा सकता है. एसपी ने जब्त शराब की कीमत 25 लाख के आसपास होने की बात कही है.
4+