दिल खुश कर दित्ता ! ढाबे में लौंगलता बनाते दिखे ACS सिद्धार्थ, सोशल मीडिया पर आ गयी कमेंट की बाढ़, देखें वीडियो

    दिल खुश कर दित्ता ! ढाबे में लौंगलता बनाते दिखे ACS सिद्धार्थ, सोशल मीडिया पर आ गयी कमेंट की बाढ़, देखें वीडियो

    राजगीर(RAJGIR): बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ACS एस सिद्धार्थ एक बार फिर अपनी सरल जीवनशैली और सहज व्यवहार की वजह से सुर्खियों में है. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक होटल में खुद लोंगलत्ता बनाते और चाय तैयार करते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो राजगीर का बताया जा रहा है, जहां ACS सिद्धार्थ एक स्थानीय होटल में रुके थे. वहां उन्होंने न सिर्फ कारीगर से लोंगलत्ता बनाने की तकनीक सीखी, बल्कि खुद अपने हाथों से उसे तैयार भी किया. पास खड़े कारीगर ने उन्हें इसकी बारीकियां भी समझाई.

    सोशल मीडिया पर आ गयी कमेंट की बाढ़

    गौरतलब है कि इस तरह के लोंगलत्ता को सही तरीके से फोल्ड करना काफी मुश्किल होता है, लेकिन सिद्धार्थ ने पूरे मनोयोग से इस कला को भी आत्मसात करने की कोशिश की. आम आदमी की तरह नजर आने वाले ACS सिद्धार्थ की यह तस्वीरें और वीडियो कोई पहली बार वायरल नहीं हुई है. इससे पहले भी वे, जनरल डिब्बे में यात्रियों के साथ सफर करते, स्कूली बच्चों के साथ एमडीएम का खाना खाते, सड़क किनारे स्थानीय दुकानों पर चाय-नाश्ता करते नजर आए है. जहां उनकी सादगी लोगों को प्रभावित करती है, वहीं काम के प्रति उनकी सख्ती और संजीदगी भी चर्चा में रहती है.

    आये दिन लोगों के बीच दिखते है एस सिद्धार्थ

    शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए वे लगातार सक्रिय है. हाल ही में उन्होंने साफ तौर पर कहा था कि पटना में शिक्षक यदि पढ़ाई में लापरवाही बरतेंगे, तो उन्हें सीमावर्ती जिलों में ट्रांसफर कर दिया जाएगा. साथ ही शिक्षकों के वेतन और स्कूलों की निगरानी को लेकर भी वे लगातार अधिकारियों को निर्देश देते रहे है.

    खूब  वायरल हो रहा है वीडियो

    ACS सिद्धार्थ का यह लोंगलत्ता बनाते वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. लोग उनकी जमीन से जुड़ी सोच और सादगी से भरे व्यवहार की जमकर सराहना कर रहे है. कई यूज़र्स ने लिखा. ऐसे अफसरों की ही देश को ज़रूरत है, जो सख्त भी हो और समझदार भी. प्रशासनिक जीवन में अनुशासन और निजी जीवन में सादगी की मिसाल बन चुके एस सिद्धार्थ आज युवाओं और अधिकारियों दोनों के लिए प्रेरणा है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news