भोजपुर: अपराधियों का तांडव, बीच बाजार नगर पंचायत अध्यक्ष के पति को अपराधियों ने उतारा मौत के घाट

    भोजपुर: अपराधियों का तांडव, बीच बाजार नगर पंचायत अध्यक्ष के पति को अपराधियों ने उतारा मौत के घाट

    भोजपुर(BHOJPUR): भोजपुर जिले में एक बार फिर से अपराधियों ने हत्या की एक बड़ी वारदात कर जिले में पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है. जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर बाजार पर नगर पंचायत के अध्यक्ष पति वशिष्ठ कुमार उर्फ मंटू सोनार को घर के बाहर हथियारबंद अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर शाहपुर थाना पहुंची, मगर तब तक हथियारबंद बदमाश अपराधिक घटना को अंजाम देने के बाद हथियार लहराते हुए फरार हो गए. इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने शाहपुर बाजार पर जमकर हंगामा किया. जबकि मंटू सुनार के शव को आरा सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए लाया गया. हालांकि, 8 सितंबर 2022 को मंटू सोनार को हथियारबंद बदमाशों ने दो गोली मारी थी, जिसमें इलाज के बाद मंटू सोनार स्वस्थ हो गए थे. वहीं हत्या के कांड में यह मुख्य आरोपी भी रहे हैं. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल देखा जा रहा है.  

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news