पुलिस की दबंगई, बीच सड़क युवक की लात घूसों से की पिटाई, वीडियो वायरल  

    पुलिस की दबंगई, बीच सड़क युवक की लात घूसों से की पिटाई, वीडियो वायरल  

    नालंदा(NALANDA): नालन्दा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ के स्थानीय अस्पताल चौक के पास से श्रम कल्याण केंद्र के मैदान से नशा विमुक्ति दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गई थी. इस रैली के दौरान बीच सड़क पर साइकिल को खड़ा होना इतना महंगा पड़ गया कि वहां मौजूद पुलिस के जवानों ने लात घूंसे और डंडे से उसकी जमकर पिटाई कर दी.  

    दोषी पुलिस कर्मी को नहीं बख्शा जाएगा: डीएसपी

    हालांकि इस घटना के तुरंत बाद पुलिस की अमानवीय करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. वीडियो वायरल होते ही वरीय पदाधिकारी जांच में जुट गए. युवक कौन है और वहां क्या कर रहा था, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि जागरूकता रैली निकाली गई थी, जिसमें काफी संख्या में लोग थे. युवक बीच सड़क पर साइकिल लगा कर खड़ा था. उसी दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस का जवान वहां पहुंचा और युवक को लात -घूंसे से मारना शुरू कर दिया. इस मामले में सदर डीएसपी डॉ. शिबली नोमानी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. दोषी पुलिस कर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news