सच का साथ देने पर मुश्किलें आती हैं...JPSC की अभ्यर्थी कहकशां

    सच का साथ देने पर मुश्किलें आती हैं...JPSC की अभ्यर्थी  कहकशां

    .रांची(RANCHI) : JPSC अभ्यर्थियों के द्वारा PT परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद से ही लगातार रांची के मोरहाबादी मैदान में आंदोलन किया जा रहा है. आंदोलन  कर रही महिला अभ्यर्थी सोमवार को मोरहाबादी जा रही थी. आन्दोलनकारियों का कहना है कि उसी समय रास्ते में मेन रोड में ही लाल बलेनो कार ने टकककर मारी थी. घायल महिला अभ्यर्थी कहकशा कमाल का कहना है कि यह एक जानबूझकर घटना को अंजाम दिया गया है. फिलहाल पुलिस इस केस को इन्वेस्टीगेट कर रही है. यह अनुसंधान का विषय है, कि उस दिन क्या यह रोड एक्सीडेंट था? या जानबूझकर टक्कर  मारा गया था बुधवार  को कहकशां कमाल  ने THE  NEWS  POST  के साथ की खास बातचीत

    THE NEWS POST : क्या रोड एक्सीडेंट दुर्घटना था या साजिश ?

    कहकशां कमाल : वक्त की डिमांड को देखते हुए यह क्लियर होना चाहिए कि यह जांच का विषय है. इन्वेस्टीगेशन होना बाकी है. गाड़ी मालिक और ड्राइवर  के खिलाफ FIR कर दिया गया है. पुलिस क्या एक्शन लेगी,अब देखना होगा, वक्त के साथ सच्चाई भी सामने आ जाएगी. 


    THE  NEWS  POST :क्या आपका पुराना  रिश्ता है नाजिया आलम से?

    कहकशां कमाल : मेरा कोई रिश्ता नहीं है नाजिया आलम से. गाड़ी उनके नाम से है. जाँच पड़ताल के बाद यह जानकारी मिली है कि मिस्टर आलमगीर आलम की बेटी हैं नाजिया.

    THE  NEWS  POST : क्या यह षड्यंत्र है या साजिश ?


    कहकशां कमाल : जबतक इन्वेस्टीगेशन  की रिपोर्ट नहीं आती है तो यह बता पाना सही नहीं होगा. पर मुझे जानबूझकर गिराने का कोशिश की गई थी.

    THE  NEWS  POST : कोई पुरानी रंजिश है क्या नाजिया आलम से?


    कहकशां कमाल : मेरा कोई रिश्ता ही नहीं तो रंजिश किस बात की?

    THE NEWS  POST : गाड़ी का नंबर क्या है?


    कहकशां कमाल : JH AE 8687 

    THE  NEWS  POST : अमिताभ चौधरी पर आपने  FIR कराया  है ? 


    कहकशां कमाल : नहीं, मैंने वहां चालक और मालिक पर किया गया है.

    THE NEWS  POST : आगे की रणनीति क्या है?


    कहकशां कमाल : अभी हमलोगों को हार नहीं मानना है. ये सब चीजें होते रहेंगी. सच के तरफ जाने से मुश्किलें आती ही हैं. ये सब चीजे धीरे धीरे खुद ही कम हो जाती हैं,


    रिपोर्ट:रंजना कुमारी (रांची ब्यूरो )


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news