सरकार द्वारा ब्लड डोनर से लिए गए बल्ड को बेचने का विरोध शुरू

    सरकार द्वारा ब्लड डोनर से लिए गए बल्ड को बेचने का विरोध शुरू

    पलामू (PALAMU) : ब्लड बैंक से ब्लड लेने पर 1050 रुपये की शुल्क लागू करने का रक्तदाताओं  ने विरोध किया है. हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के हैदरनगर बाजार निवासी रक्तदाता और पत्रकार पीयूष पांडेय द्वारा अनुमंडल ही नहीं जिला तक के युवाओं को जोड़ कर एक टीम बनाई है. टीम के द्वारा जहां भी किसी को ब्लड की जरूरत होती है. उन्हें ब्लड डोनेट करते हैं. उन्होंने कहा कि सरकार अब खून बेचने का धंधा बना रही है. पीयूष ने कहा कि हम युवा ब्लड डोनेट करते हैं और सरकार उस ब्लड का गरीब लोगों से पैसा लेगी ऐसा हम युवा कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे. विरोध प्रदर्शन करते हुए पीयूष ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने ब्लड चार्ज लेने का फैसला पिछले दिनों किया है.  ब्लड बैंक से रक्त लेने वालों को 1050 रुपये कीमत चुकानी होगी.  बीपीएल को छोड़कर सभी को इसका शुल्क देना होगा. विभाग के ऐसे फरमान का विरोध लगातार जारी है.  रक्तदाता व पत्रकार पीयूष पांडेय ने अपनी भावनाएं सोशल मीडिया के जरिए भी जाहिर की है. सरकार को अपने फैसले की समीक्षा करनी चाहिए. 
    रिपोर्ट :समीर हुसैन (पलामू)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news