राखियों को लेकर बाजार में महिलाओं की लगी भीड़ , जानिए इस बार क्या कुछ खास


टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : देश भर में रक्षाबंधन की धूम देखने को मिल रही है. यह पर्व देश के प्रमुख त्योहारों में से एक है. इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती है. कहा जाता है कि भाई अपनी बहनों की रक्षा करते हैं इसीलिए उनके कलाइयों पर यह रक्षा सूत्र बांधा जाता है. ऐसे में झारखंड की राजधानी रांची में राखी के पहले बाजार में काफी भीड़ देखने को मिली. पूरा बाजार रंग बिरंगी राखियों से सजा हुआ था. बहने अपने भाइयों के लिए राखी खरीदने पहुंची थी.
उम्र की हिसाब से राखियां
इन दुकानों में तरह-तरह की राखी देखने को मिली आजकल के समय में राखी के डिजाइंस बढ़ गए हैं. हर साल एक नए-नए तरह की राखी देखने को मिलती है. अब राखियां भी उम्र की हिसाब से बनती है. यानी छोटे बच्चों के लिए खिलौने वाली राखियां बाजार में बिकती दिखी वहीं बड़े भाइयों के लिए मोती की राखी देखने को मिली. इसमें कई ऐसी राखियां भी थी जिसमें गणेश, कान्हा और अन्य भगवान के मूरत बनी हुई थी.
महिलाओं की ज्यादा भीड़
इस दौरान सभी बहनें अपने भाइयों के लिए अलग-अलग प्रकार की राखी खरीदते नजर आई. कुछ ऐसी बहने भी थी जो अपनी छोटे भाइयों के लिए कार्टून बने राखियां खरीद रही थी. बच्चों के लिए भी डोरेमोन और यहां तक की सिटी वाली राखी भी थी. यह राखी आंख काफी आकर्षित थी. बाजार में पुरुषों के मुताबिक महिलाओं की भीड़ ज्यादा देखने को मिली. रक्षाबंधन का त्यौहार है ऐसे में बहन अपने भाइयों के लिए खुद राखियां पसंद करती हैं और यही वजह रही की महिलाओं की भीड़ बाजार में ज्यादा थी.
रक्षा के प्रतीक का रूप
राखी का त्योहार हर साल सावन महीने के पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है.यह त्योहार भाइयों द्वारा बहनों की रक्षा के प्रतिक के रूप में मनाया जाता है. इस दिन बहनें भाइयों को राखी बनती है उन्हें मिठाइयां खिलाती है वही भाई भी बहनों की रक्षा का वचन देते हुए उन्हें नेक देते हैं.
4+