गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह ने धमकाने का बदला ट्रेंड,अब बच्चों को अगवा करने के नाम पर दी जा रही धमकी,पढ़िए किसे किया गया है टारगेट 

    गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह ने धमकाने का बदला ट्रेंड,अब बच्चों को अगवा करने के नाम पर दी जा रही धमकी,पढ़िए किसे किया गया है टारगेट 

    धनबाद(DHANBAD): अब तक खोपड़ी खोल देने, जान मार देने, बुरे परिणाम की धमकी देने,ठोक देने की धमकी देने वाला  प्रिंस खान गैंग अब धमकाने का तरीका बदल दिया है. अब दूसरे ढंग से धमकाया जा रहा है. कहा जा रहा है कि बात मान लो, पैसा पहुंचा दो, नहीं तो तुम्हारे बच्चों को अगवा कर लिया जाएगा. यह प्रिंस खान गैंग के धमकी का नया ट्रेंड शुरू हुआ है. इसके शिकार बने हैं धनबाद के रंगाटांड में चूड़ी, लहठी का कारोबार करने वाले सुनील कुमार वर्मा. प्रिंस खान के कथित शूटर मेजर के नाम से 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई है. साथ ही हर महीने ₹20000 देने को कहा गया है. कारोबारी को व्हाट्सएप कॉल पर रंगदारी नहीं देने पर बेटे को अगवा कर लेने, जान मारने की धमकी दी जा रही है.

    धमकी मिलने के बाद कारोबारी का पूरा परिवार दहशत में 

    पीड़ित कारोबारी ने इस संबंध में धनबाद थाने में लिखित शिकायत  की है. पीड़ित के मुताबिक 18 अगस्त की शाम करीब 7 बजे विदेशी नंबर से कॉल आया था. कॉल करने वाले ने खुद को छोटे सरकार का शूटर मेजर बताया. कहा कि 20 लाख रुपये एक मुश्त और हर महीने ₹20000 दो. पैसा नहीं देने पर बेटे को उठा लिया जाएगा और तुम्हारी जान जा सकती है. उसके बाद से धमकी भरे कॉल आने का सिलसिला शुरू हो गया. धमकी मिलने के बाद कारोबारी का पूरा परिवार दहशत में जी रहा है. बच्चों को स्कूल भेजना बंद करा दिया गया है. कारोबारी परिवार पुलिस से सुरक्षा मांग रहा है.

    सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही पुलिस 

    इधर, मंगलवार की रात पुराना बाजार के घराना ज्वेलर्स दुकान में हुई फायरिंग के बाद धनबाद में दहशत का माहौल एक बार फिर कायम हो गया है. दुकानदार दुकान नहीं खोल रहे हैं .किसी अनहोनी की आशंका से बुधवार को दुकान नहीं खुली. न दुकान के मालिक पहुंचे और न ही कर्मचारी. पुलिस ने आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल है. फुटेज से इस बात का पता चला है कि फायरिंग के लिए बाइक पर तीन अपराधी पहुंचे थे. अपराधी टेलीफोन एक्सचेंज रोड की तरफ से आए और गोली चलाने के बाद उसी रास्ते से फरार हो गए. बाइक का नंबर भी स्पष्ट नहीं हो रहा है.

    इधर, धनबाद पुलिस की स्पेशल टीम इस घटना को गंभीरता से लेते हुए कई लड़कों को उठाया है. पूछताछ की जा रही है. लेकिन पुलिस को अभी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है. धनबाद में रंगदारी के लिए फायरिंग और धमकी का सिलसिला इतना अधिक बढ़ गया है कि अब कारोबारी दुकान खोलने तक की हिम्मत नहीं कर रहे हैं .लगातार फायरिंग की घटनाएं हो रही हैं .मुकदमे दर्ज हो रहे हैं लेकिन घटनाओं में कोई कमी नहीं दिख रही है.

    रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news