राजनीति में वापसी के साथ रघुवर दास ने लिया गुरु जी से आशीर्वाद,मां रूपी सोरेन को गले से लगाया,देखिए खूबसूरत तस्वीरें    

    राजनीति में वापसी के साथ रघुवर दास ने लिया गुरु जी से आशीर्वाद,मां रूपी सोरेन को गले से लगाया,देखिए खूबसूरत तस्वीरें    

    रांची(RANCHI): झारखंड की सियासत में वापसी के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास सक्रिय हो गए. राजनीति पारी की शुरुआत के साथ ही दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पास पहुंचे. मोरहबादी स्तिथ गुरुजी आवास में अहले सुबह रघुवर दास पहुँच कर गुरु जी को जन्म दिन की बधाई दी और आशीर्वाद लिया. साथ ही रूपी सोरेन से आशीर्वाद लिया है.यह तस्वीर सोशल मीडिया पर छा गई है.

     हर लोग इस तस्वीर को राज्य की राजनीति से निकली एक खूबसूरत तस्वीर बता रहा है. आखिर राजनीति अपने जगह और वह भी जब बात गुरु जी की आए तो हर कोई उनके सामने खुद को छोटा ही महसूस करता है.

    दरअसल झारखंड की राजनीति में अपनी सबसे अलग पहचान रखने वाले शिबू सोरेन का 81 वां जन्म दिन है. इस जन्म दिन पर गुरुजी के आवास पर लोगों का ताता लगा हुआ है.हर कोई शिबू सोरेन को बधाई देने पहुँच रहा है. इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी पहुंचे. पहली तस्वीर में दास गुरु जी का पैर छूते दिख रहे है. इसके बाद कई बाते उनके साथ की है.

    इसके बाद एक और तस्वीर है जो काफी सुखद है.हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को नए साल की बधाई दी. उनसे आशीर्वाद लिया. ऐसा लग रहा था जैसे रघुवर दास अपनी मां के पास हो. चेहरे पर खुशी और मां के कन्धे पर हाथ रखे हुए. इस तस्वीर को देखने के बाद एक बात तो साफ है मां तो मां होती है अपनी हो या पराई. वह हमेशा हर किसी को दुआ ही देती है.        

                     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news