धनबाद से ही आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड में चुनाव प्रचार का क्यों करेंगे शंखनाथ,जानिए इसका पूरा गुणा भाग

    धनबाद से ही आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड में चुनाव प्रचार का क्यों करेंगे शंखनाथ,जानिए इसका पूरा गुणा भाग

    धनबाद(DHANBAD):धनबाद अबकी बार 400 पार ,तीसरी बार भी मोदी सरकार के नारों के बीच शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धनबाद से झारखंड में चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे. धनबाद, गिरिडीह और कोडरमा संसदीय क्षेत्र को मिलाकर एक कलस्टर बनाया गया है. तीनों संसदीय क्षेत्र को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बरवाअड्डा हवाई पट्टी की सभा से साधेंगे. आखिर धनबाद का ही चयन झारखंड में चुनाव प्रचार के शुरुआत के लिए क्यों किया गया है, इसके पीछे कई मजबूत कारण बनाए जाते हैं. पिछले आठ संसदीय चुनाव में सात बार यहां से बीजेपी को जीत मिली है. 1991, 1996, 1998 और 1999 में प्रोफेसर रीता वर्मा लगातार चार बार सांसद रही.    

    2019 में धनबाद संसदीय क्षेत्र के लोगों ने बीजेपी की झोली में वोटो की बारिश कर दी

     2004 में कांग्रेस के ददई दुबे चुनाव जीते. उसके बाद 2009 में बीजेपी ने उसे समय के विधायक पशुपतिनाथ सिंह को लोकसभा चुनाव के मैदान में उतारा. 2009 में बीजेपी जीती जरूर लेकिन वोट का प्रतिशत 14.4 2 था. कांग्रेस के ददई दुबे के हिस्से में 11.21 प्रतिशत वोट आए .2014 में भाजपा प्रत्याशी का वोट बढ़ाकर 28.76% हो गया जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी अजय दुबे को 13.26% ही वोट मिले. 2019 में धनबाद संसदीय क्षेत्र के लोगों ने बीजेपी की झोली में वोटो की बारिश कर दी. बीजेपी के हिस्से में कुल 66.01% वोट आए. वहीं कांग्रेस के कीर्ति आजाद को 27.12% वोट मिले. 2019 के चुनाव में गिरिडीह लोकसभा सीट आजसू के खाते में गई और यहां से चंद्र प्रकाश चौधरी 58.55% वोट लेकर चुनाव जीते.   

    बरवाअड्डा हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं

     2019 में कोडरमा सीट पर सिटिंग एमपी रविंद्र कुमार राय का टिकट काटकर राजद से आई अन्नपूर्णा देवी पर बीजेपी ने दावत लगाया. अन्नपूर्णा देवी को 62.25 प्रतिशत वोट मिले जबकि उस समय उनके सामने झारखंड विकास मोर्चा के टिकट पर बाबूलाल मरांडी थे. बाबूलाल मरांडी के खाते में 24.59 प्रतिशत ही वोट मिले .संभवत इन्हीं सब गुणा भाग को देखते हुए तीनों लोकसभा क्षेत्र को मिलाकर बनाए गए एक क्लस्टर के लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धनबाद से शंखनाद करेंगे. इधर बरवाअड्डा हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं .सभा स्थल के चारों तरफ मजबूत सुरक्षा घेरा बनाया गया है. प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद खुली जीप में सवार होंगे और लोगों का अभिवादन स्वीकार करेंगे.   

    रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news