झारखंड की गांडेय विधानसभा क्यों खाली हुई, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने धनबाद में बताया कारण

    झारखंड की  गांडेय विधानसभा क्यों खाली हुई, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने धनबाद में बताया कारण

    धनबाद(DHANBAD): भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी रविवार को धनबाद में थे.  संभवत 13 जनवरी को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी से संबंधित बैठक के लिए पहुंचे थे लेकिन अपुष्ट  जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री का दौरा अभी कंफर्म नहीं हुआ है.  धनबाद सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं ने बाबूलाल मरांडी का पुरजोर स्वागत किया.  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के झारखंड आने की खबर है लेकिन अभी तक इसकी सूचना नहीं मिली है. सूचना मिलने के बाद ही पक्के तौर पर कुछ कहा जा सकता है. धनबाद में कोयला चोरी के खिलाफ चल रही ताबड़तोड़ कार्रवाई को उन्होंने अच्छा प्रयास बताते हुए कहा कि जिस पर कार्रवाई होनी चाहिए, उसको तो प्रमोट कर डीआईजी बना दिया गया है.  पुलिस का तो काम ही है अवैध धंधों पर अंकुश लगाना.   अपना मूल काम छोड़कर पुलिस अगर वसूली में लग जाए तो भगवान ही मालिक है और धनबाद में कुछ ऐसा ही हो रहा था. 

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी उन्होंने निशाने पर लिया. कहा कि उन्हें जो जानकारी मिल रही है, उसके अनुसार सरफराज अहमद को इस्तीफा के लिए 200 करोड रुपए में राजी किया गया है. राज्यसभा भेजने की भी डील हुई है.  यह चर्चा पूरे झारखंड में है. उन्होंने फिर कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जेल जाना तय है. इसलिए जिस तरह लालू प्रसाद यादव ने अपनी पत्नी श्रीमती राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बनाया था,उसी तरह गिरफ्तारी के बाद हेमंत सोरेन भी अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी में है. और शायद इसलिए ही गांडेय  विधानसभा की सीट खाली करवाई गई है.  गांडेय विधानसभा  सीट के खाली होने का दूसरा कोई कारण समझ में नहीं आ रहा है. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि लोकसभा चुनाव की भाजपा पूरी तैयारी कर रही है और झारखंड के 14 लोकसभा सीट को जीतने के लिए प्रयास किया जा रहे है.  धनबाद से बाबूलाल मरांडी देवघर के लिए रवाना हो गए. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news